एक्सप्लोरर

IGNOU JAT Recruitment:​ ​सरकारी नौकरी पाने का बढ़ियां मौका, 12वीं पास फटाफट करें अप्लाई

​IGNOU: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के बम्पर पद पर रिक्ति निकाली है. इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

​IGNOU JAT Recruitment 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने 200 पद पर भर्ती निकाली है. इग्नू इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के रिक्त पद को भरेगा. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए  आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की शुरुआत हो गई है. भर्ती के लिए उम्मीदवार 20 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर पाएंगे.

असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के 200 पद में 83 पद अनारक्षित, 29 पद एससी, 12 एसटी, 55 ओबीसी और 21 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवार को 40 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग और 35 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए.

उम्र सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार राहत मिलेगी.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 150 नंबर के 150 सवाल पूछे जाएंगे. जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा.

इतनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19 हजार 900 रुपये से लेकर 63 हजार 200 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं.
  2. इसके बाद उम्मीदावर होमपेज पर IGNOU JAT 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  3. फिर अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को भरें.
  4. इसके बाद उम्मीदावर मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  5. फिर उम्मीदावर आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  6. अंत में उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

ये हैं जरूरी तारीखें

  • आवेदन करने की शुरुआत: 22 मार्च 2023
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख: 20 अप्रैल 2023
  • एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की तारीख: 21 - 22 अप्रैल 2023

यह भी पढ़ें- CPCB Recruitment 2023: इन भर्तियों के लिए 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक जरूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget