एक्सप्लोरर

हाईकोर्ट में 367 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रोसेस 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 367 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जो भी उम्मीदवार स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2025 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी गुवाहाटी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट ghconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी जरूरी है क्योंकि चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर टेस्ट शामिल रहेगा.

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

भर्ती प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा – पहले रिटन टेस्ट होगा, उसके बाद कंप्यूटर टेस्ट लिया जाएगा और अंत में वाइवा वॉइस यानी इंटरव्यू के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा.

ये है रिक्ति विवरण

गुवाहाटी हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 367 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 191, एससी के लिए 30, एसटी (प्लेन) के लिए 42, एसटी (हिल) के लिए 20, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 79 और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 5 पद आरक्षित हैं.

फीस कितनी लगेगी?

आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 250 रुपये तय किया गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

वेतन और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 14,000 से लेकर 70,000 तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा उन्हें अन्य भत्ते (Allowances) भी दिए जाएंगे जो सरकार के नियमानुसार होंगे.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले ghconline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर "Recruitment" सेक्शन में जाएं.
  • 'DSSSB Recruitment Advt 6/2024' पर क्लिक करें.
  • फिर ‘Apply Online’ बटन पर क्लिक करें.
  • अपनी पूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और कैटेगरी के अनुसार फीस भरें.
  • सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकालें.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget