एक्सप्लोरर

EMRS Recruitment 2025: आज है आखिरी मौका! एकलव्य स्कूलों में 7267 पदों पर बंपर भर्ती, भरे जा रहे हैं ये पद

EMRS स्कूलों में 7267 पदों के लिए भर्ती की आखिरी तारीख है. टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल और नॉन-टीचिंग पदों के लिए उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर लें.

अगर आप टीचिंग या नॉन-टीचिंग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद अहम है. एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है. इसके बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा. योग्य उम्मीदवार तुरंत EMRS की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के एकलव्य स्कूलों में कुल 7267 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, फीमेल स्टाफ नर्स, हॉस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को न केवल सरकारी वेतनमान और सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का अवसर भी मिलेगा.

जरूरी पात्रता

इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. प्रिंसिपल और पीजीटी के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और बीएड होना जरूरी है. टीजीटी के लिए स्नातक की डिग्री के साथ बीएड अनिवार्य है. वहीं नॉन-टीचिंग पदों जैसे कि हॉस्टल वार्डन, लैब अटेंडेंट या जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट के लिए 10वीं, 12वीं, बीकॉम या बीएससी नर्सिंग जैसी योग्यता मांगी गई है.

यह भी पढ़ें - CJI तो सब जानते हैं, लेकिन जजों में कौन होता है सबसे जूनियर? जान लें पूरी हायरार्की

उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु 30, 35, 40 या 50 वर्ष रखी गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 23 अक्टूबर 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी.

कौन कर सकता है अप्लाई

सबसे पहले emrs.tribal.gov.in वेबसाइट पर जाएं. यहां “Recruitment Application” सेक्शन पर क्लिक करें. फिर “New Registration” पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरें. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, मांगे गए दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें. आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास रखें.
यह भी पढ़ें -  AIIMS में जॉब पाने का गोल्डन चांस, 67 हजार मिलेगी सैलरी, भरे जाएंगे इतने पद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget