एक्सप्लोरर

Delhi Jobs 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होगी बंपर पदों पर भर्ती, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

DSSSB Jobs 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने प्राथमिक स्कूलों में 1180 असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन सब्मिट किया जा सकता है.

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने राजधानी के प्राथमिक स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के 1180 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में रखी गई है और उम्मीदवार सीधे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में कुल 1180 सीटें हैं. इनमें सबसे ज्यादा पद डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन के तहत रखे गए हैं, जहां 1055 पदों पर भर्ती होगी. वहीं, नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी एनडीएमसी के लिए 125 पद निकाले गए हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस 17 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगी.  

जरूरी योग्यता

अब अगर बात करें योग्यता की, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा डीएलएड यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की डिग्री होना अनिवार्य है. सबसे अहम बात यह है कि उम्मीदवार के पास सीटीईटी (CTET) का वैध प्रमाणपत्र भी होना चाहिए, तभी आवेदन मान्य माना जाएगा.

आयु सीमा

उम्र सीमा भी तय की गई है. इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना?

जहां तक फीस की बात है, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे. लेकिन महिलाओं के लिए, साथ ही एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है.

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया बेहद सरल है. किसी तरह की लंबी परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. यानी आपके शैक्षिक रिकॉर्ड और अंकों के आधार पर ही फाइनल लिस्ट तैयार होगी.

सैलरी कितनी?

अब सबसे अहम सवाल, नौकरी मिलने के बाद वेतन कितना होगा? तो बता दें कि चुने गए असिस्टेंट टीचर्स को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन मिलेगा, जो 35,400 रुपये से शुरू होकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक जा सकता है.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया भी आसान रखी गई है. इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले DSSSB की वेबसाइट पर जाना होगा. होम पेज पर दिए गए भर्ती सेक्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद संबंधित लिंक खुल जाएगा. उस पर क्लिक करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन का विकल्प मिलेगा. उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे. इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा और अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा.

यह भी पढ़ें: RVUNL Jobs 2025: राजस्थान बिजली निगम में निकली बंपर भर्तियां, आज से शुरू हुई आवेदन प्रोसेस, जानें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
Doctors Salary Hike: हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget