एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की बम्पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

दिल्ली पुलिस ने 649 हेड कांस्टेबल पोस्ट्स के लिये भर्तियां निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

दिल्ली पुलिस ने साल बीतते - बीतते युवाओं को कैरियर बनाने और अच्छा पैसा कमाने का एक बढ़िया मौका दिया है. दिल्ली पुलिस में 649 हेड कांस्टेबल पोस्ट्स के लिये भर्तियां निकली हैं. अगर चयन होता है तो महीने की अच्छी सैलरी के साथ ही केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को समय - समय पर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगी. तो अगर आप भी इन पदों के लिए योग्य हैं और आपको इस क्षेत्र में रुचि है तो आवेदन करने में देर न करें. इन पोस्ट्स के अंतर्गत ग्रुप सी में वायरलेस ऑपरेटर, टेली ऑपरेटर प्रिंटर के लिए चयन किया जाएगा. आवेदन दिल्ली पुलिस की वेबसाइट delhipolice.nic.in पर 28 दिसंबर 2019 से आरंभ होंगे. याद रहे कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2020 है. लास्ट डेट आने के पहले आवेदन कर दें.

शैक्षिक योग्यता –

इन पदों के लिये अप्लाई करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने 10 + 2 पैटर्न से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा बारहवीं पास की हो. साथ ही ये भी जरूरी है कि उसके विषय साइंस और मैथ्स रहे हों. इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों ने मेकैनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) लिया है, वे भी आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं.

अगर आयु सीमा की बात करें तो सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिये न्यूनमत आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गयी है. याद रहे कि उम्मीदवार के 27 वर्ष पूरे नहीं होने चाहिए. उम्र की गणना 01 जुलाई 2019 से की जाएगी. हालांकि आरक्षित श्रेणी, महिला उम्मीदवार, खिलाड़ी और एक्स सर्विसमैन आदि को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

अगर आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य कैटेगरी को आवेदन के लिये 100 रुपये शुल्क देना है. यह पेमेंट आनलाइन ही किया जा सकता है. एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है.

वैकेंसीज की संख्या –

कुल 649 वैकेंसीज में से हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ, टीपीओ) पुरुष उम्मीदवारों के लिये 392 पोस्ट्स हैं. और 43 वैकेंसीज डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स के लिए सुरक्षित रखी गयी हैं. इसके साथ ही हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ, टीपीओ) महिला उम्मीदवारों के लिये 193 वैकेंसीज हैं और 21 वैकेंसी डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स के लिए हैं.

परीक्षा प्रारूप –

जहां तक परीक्षा प्रारूप की बात है तो सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों को फिजिकल इंड्योरेंस और मेजरमेंट्स टेस्ट्स (पीई एंड एमटी), ट्रेड टेस्ट तथा टेस्ट ऑफ़ प्रोफिसिएंसी इन कंप्यूटर ऑपरेशन्स भी पास करना होगा. इन चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवार का चयन फाइनल होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget