एक्सप्लोरर

CISF के DG की सैलरी कितनी होती है? 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी, जानिए पूरी डिटेल

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश के बड़े सुरक्षा बलों में से एक है. ये बल मेट्रो से लेकर एयरपोर्ट तक की रक्षा करता है. इस बल की कमान राजविंदर सिंह भट्टी के हाथों में है.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) देश की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है. एयरपोर्ट्स, मेट्रो, सरकारी इमारतों और कई संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा CISF के जवानों के हाथों में होती है. इस बल का नेतृत्व करता है एक डायरेक्टर जनरल (DG), जो देश की सबसे अहम सुरक्षा जिम्मेदारियों को संभालता है. ऐसे में यह सवाल लोगों के मन में आता है कि CISF के DG को कितनी सैलरी मिलती है और अगर 8वां वेतन आयोग के बाद उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है? आइए जानते हैं...

फिलहाल इस बल की कमान इस समय वरिष्ठ अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी के हाथों में है. उन्होंने 28 अगस्त 2024 को CISF के निदेशक जनरल (DG) का पद संभाला था. वे इस पद पर 30 सितंबर 2025 तक बने रहेंगे, जिसके बाद वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे. राजविंदर सिंह भट्टी 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और वे बिहार कैडर से आते हैं. अपने तीन दशकों से अधिक के सेवा अनुभव में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है.  

CISF DG की मौजूदा सैलरी

वर्तमान में CISF के डायरेक्टर जनरल को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत वेतन मिलता है. DG का पद एक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी (IPS) के समकक्ष होता है, जो पे लेवल 17 या सचिव स्तर (Level 17 - Apex Scale) में आता है. इस स्केल में उन्हें लगभग 2,25,000 रुपये प्रति माह का फिक्स्ड वेतन मिलता है. इसमें कोई ग्रेड पे नहीं होता, क्योंकि यह सबसे ऊंचे वेतन स्तरों में से एक होता है. इसके अलावा उन्हें सरकारी आवास, वाहन, ड्राइवर, स्टाफ और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

यह भी पढे़ं- CISF Jobs 2025: CISF में हेड कॉन्स्टेबल बनने का सुनहरा मौका, 81 हजार मिलेगी सैलरी

8वें वेतन आयोग से क्या उम्मीद की जा सकती है?

सरकार अगर 8वां वेतन आयोग लागू करती है, तो उम्मीद है कि महंगाई और खर्चों को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 20% से 30% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर यही प्रतिशत CISF DG की सैलरी पर लागू होता है, तो उनकी सैलरी 2.25 लाख से बढ़कर 2.70 लाख से 2.90 रुपये लाख प्रति माह तक हो सकती है.

यह भी पढे़ं-

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget