एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन; जानिए पूरी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. उम्मीदवार 1 जुलाई से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. 12वीं पास योग्यता वाले आवेदन कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने कुल 295 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अग्निशमन विभाग में विभिन्न पदों को भरा जाएगा, जिनमें स्टेशन ऑफिसर, फायर मैन, ड्राइवर, स्टोर कीपर, मैकेनिक जैसे पद शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cghgcd.gov.in पर जाना होगा.

कितने पद किसके लिए?

स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर): 21 पद
वाहन चालक: 14 पद
वाहन चालक सह ऑपरेटर: 86 पद
फायर मैन: 117 पद
स्टोर कीपर: 32 पद
मैकेनिक: 2 पद
वॉचरूम ऑपरेटर: 19 पद
वायरलेस ऑपरेटर (संविदा): 4 पद

क्या होनी चाहिए योग्यता?

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं तय की गई हैं. स्टेशन ऑफिसर के लिए बीएससी या बीई (अग्निशमन विषय) होनी जरूरी है. वाहन चालक / ऑपरेटर के लिए 12वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है. फायर मैन और स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास, मैकेनिक 12वीं पास और डीजल मैकेनिक में आईटीआई डिप्लोमा आवश्यक है. वॉचरूम और वायरलेस ऑपरेटर 12वीं पास और नगर सैनिक के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त जरूरी है.

आयु सीमा क्या होगी?

उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया में क्या होगा?

केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि सभी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) भी जरूरी होगी. उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास होना आवश्यक होगा.

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - cghgcd.gov.in.
  2. होमपेज पर “भर्ती / Recruitment 2025” सेक्शन में जाएं और संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
  3. आवेदन करने से पहले पूरी भर्ती अधिसूचना (Notification) ध्यानपूर्वक पढ़ लें - जैसे पात्रता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा आदि.
  4. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें - नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि.
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें और पूरा आवेदन फॉर्म भरें.
  6. आवश्यक दस्तावेज जैसे - फोटो, सिग्नेचर, 10वीं/12वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस (यदि लागू हो), आदि स्कैन करके अपलोड करें.
  7. यदि आवेदन शुल्क निर्धारित है, तो ऑनलाइन मोड (Debit/Credit Card या Net Banking) के जरिए भुगतान करें.
  8. सभी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  9. आवेदन की एक कॉपी भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट जरूर रखें.

ये भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget