एक्सप्लोरर

CBI Recruitment 2021: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में तमाम पदों पर निकली भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Central Bank Jobs 2021: नोटिफिकेशन के मुताबिक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के इन 115 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 नवंबर 2021 से शुरू हो जाएगी.

Central Bank of India Jobs 2021: बैंकिंग में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की तरफ से अच्छी खबर है. सेंट्रल बैंक ने सिक्योरिटी ऑफिसर, रिस्क मैनेजर, डाटा साइंटिस्ट और इनकम टैक्स ऑफिसर समेत 115 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. बैंक ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन की प्रक्रिया आगामी 23 नवंबर से शुरू हो जाएगी. संबंधित स्ट्रीम में डिग्री/डिप्लोमा और अनुभव हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

कितने पदों पर निकली हैं भर्तियां? 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 115 पदों के लिए यह भर्ती होनी है. इनमें सिक्योरिटी ऑफिसर, रिस्क मैनेजर, फाइनेंशियल एनालिस्ट क्रेडिट ऑफिसर, इकोनॉमिस्ट , डाटा साइंटिस्ट, टेक्निकल ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, इनकम टैक्स ऑफिसर के पद शामिल हैं. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं

भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 23 नवंबर 2021

आवेदन की अंतिम तारीख- 17 दिसंबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 17 दिसंबर 2021

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- जनवरी 2022

भर्ती परीक्षा की तारीख- 22 जनवरी 2022

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा 

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. इन पदों पर संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कुछ पदों पर 3 साल, कुछ पदों पर 5 साल और कुछ पदों पर 10 साल का अनुभव मांगा गया है. योग्यता और उम्र सीमा के बारे में ज्यादा जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिल जाएगी. 

ऐसे कर सकेंगे आवेदन 

इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसमें आपको आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है. वेबसाइट पर दिया गया आवेदन का लिंक 23 नवंबर से एक्टिव हो जाएगा. उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे. 

यह भी पढ़ेंः IBPS Recruitment 2021: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के हजारों पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 23 नवंबर, जल्द भरें एप्लीकेशन फॉर्म

IBPS PO Admit Card 2021: आईबीपीएस पीओ का एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain Train Accident: स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 लोगों की मौत, कई घायल
स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 लोगों की मौत, कई घायल
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Spain Train Accident: स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 लोगों की मौत, कई घायल
स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 लोगों की मौत, कई घायल
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
'...तो जमानत देनी ही होगी', उमर खालिद की बेल के मामले पर क्यों बोले पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
'...तो जमानत देनी ही होगी', उमर खालिद की बेल के मामले पर क्यों बोले पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget