एक्सप्लोरर

Career Guidance: 12वीं के बाद मैथ्स, कॉमर्स की बजाय इन ऑफबीट ऑप्शन में बनाएं करियर, शानदार होगी कमाई

Career Guidance: जो कैंडिडेट्स 9 टू 5 की रेग्यूलर जॉब से कुछ अलग करना चाहते हैं वे ऑफबीट करियर ऑप्शन चुन सकते हैं. चलिए यहां जानते हैं 12वीं के बाद टॉप 5 ऑफबीट करियर ऑप्शन क्या हो सकते हैं.

क्या आपने कभी सोचा है कि आपका कोई इंटरेस्ट या हॉबी भी लाइफ टाइम करियर ऑप्शन बन सकता है? दरअसल अब वे दिन गए जब पैरेंट्स 12 वीं कक्षा के बाद अपने बच्चों के लिए भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि बनाने के लिए साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम को करियर ऑप्शन के रूप में पसंद करते थे. दरअसल अब समय बदल गया है और आज चीजें बहुत अलग हैं. आज हर फील्ड में काफी कंपटीशन है और अभिभावक व छात्र दोनों ही ऑफबीट करियर ऑप्शन को पसंद करने लगे हैं.  ऑफबीट करियर ऐसे ऑप्शन हैं जो मेन स्ट्रीम करियर ऑप्शन या ट्रेडिशनल करियर्स से थोड़ा अलग है. इसलिए जो कैंडिडेट  9 टू 5 की रेग्यूलर जॉब से कुछ अलग करना चाहते हैं वे ऑफबीट करियर ऑप्शन चुन सकते हैं. चलिए यहां जानते हैं 12वीं के बाद टॉप 5 ऑफबीट करियर ऑप्शन क्या हो सकते हैं.

एनिमेशन

बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ, एनिमेशन में करियर इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड वाले करियर ऑप्शन में से एक बन गया है. एनिमेशन इंडस्ट्री उनके लिए है जो मैजिक क्रिएट करना पसंद करते हैं. एनीमेशन में जॉब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी का मिश्रण है. एनीमेशन ग्राफिक्स या मल्टीमीडिया वीडियो के प्रॉडक्शन, डिजाइनिंग, ड्राइंग, लेआउट से संबंधित है. इस फील्ड के लिए वेल क्वालिफाइड प्रोफेशनल्स की डिमांड काफी ज्यादा है. फिल्मों और टेलीविजन उद्योग के अलावा बिजनेस,सेल्स, इंजीनियरिंग, एजुकेशन और एडवरटाइजिंग सेक्टर में एनिमेशन की काफी जरूरत होती है.

इवेंट मैनेजमेंट

इवेंट मैनेजमेंट ग्लैमरस और थ्रिलिंग फील्ड्स में से एक है जिसमें मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग शामिल हैं. शादी-समारोह, बर्थडे,एनिवर्सरीज जैसे फंक्शन के अलावा प्राइवेट पार्टीज सेमिनार्स, सेलिब्रिटी शोज को शानदार बनाने के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों या इंवेट मैनेजर को हायर किया जाता है. इस प्रोफेशन में किसी विशेष योग्यता की जरूरत नहीं होती है. सिर्फ कुशल प्रबंधन क्षमता, नेवटवर्किंग स्किल्स की बदौलत कोई भी इस फील्ड में सक्सेसफुल बन सकता है. इवेंट मैनेजमेंट एक एक्सिलेंट करियर ऑप्शन है जिसमें ज्यादा इंवेस्टमेंट नहीं करना पड़ता है और इस फील्ड में काम बहुत मिलता है.

 गेम डिजाइनिंग

गेम डिजाइनर कंप्यूटर और वीडियो गेम को विजुअलाइज, प्लानिंग और डिजाइन करते हैं. इसमें गेम के स्ट्रक्चर की डिजाइनिंग और इसकी लेआउट सेटिंग शामिल है. एक सफल गेम डिज़ाइनर बनने के लिए किसी डिप्लोमा सर्टिफिकेशन या डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि ज्यादातर एक्सपीरियंस और गेम नॉलिज वाले उम्मीदवारों को प्रिफरेंस दी जाती है. एक गेम डिज़ाइनर के रूप में कैंडिडेट्स को डिज़ाइन करने की एबिलिटी, गेम की थीम, इसके नियम, लेवल, आर्ट और एनीमेशन सेट करने की जरूत होती है. अपनी क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन को बाहर लाने के लिए यह एक बेहतरीन करियर विकल्प है.

फैशन डिजाइनिंग

फैशन डिजाइनिंग बेहद कम्पीटिटिव फील्ड है. यह कपड़े और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज को डिजाइन करने की एक आर्ट है. यह सबसे अट्रैक्टिव और ग्लैमरस करियर अपॉर्चुनिटी में से एक है जो प्रतिभाशाली लोगों को नेम, फेम और गुड इनकम कमाने का अवसर देती है. एक्टर्स और रैंप शो के लिए ड्रेस डिजाइन करने के अलावा अपना खुद का गारमेंट स्टोर या बुटीक भी खोल सकता है. इसलिए, यदि कोई छात्र कलर्स से मैजिक क्रिएट करने और उन्हें शेप देने की एबिलिटी रखता है तो फैशन डिजाइनिंग 12वीं कक्षा के बाद सबसे एक्साइटिंग करियर ऑप्शन में से एक हो सकता है.

फोटोग्राफी

बहुत से लोगों के पास असाधारण तस्वीरें क्लिक करने का टैलेंट होता है जिसे वे अक्सर परिवार की तस्वीरें या शादी समारोह की पिक्चर्स क्लिक कर दिखाते भी रहते हैं. अगर आप में भी ऐसा ही टैलेंट है तो कुछ मौकों तक ही अपनी इस प्रतिभा को सीमित न रखें.  अगर आपके पास विजुअल इमेजिनेशन के साथ क्रिएटिव माइंड भी है तो इस प्रतिभा को अपना करियर बनाने का प्रयास करें. फोटोग्राफी के लिए न केवल क्रिएटिविटी की जरूरत होती है, बल्कि सही शॉट लेने के लिए टेक्निक की भी जरूरत होती है.फोटोग्राफी में करियर के कई अवसर हैं जैसे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, वेडिंग फोटोग्राफी, ब्यूटी फोटोग्राफी और भी बहुत कुछ. अपने शौक को एक फाइनेंशियल वेंचर और एक बेहतरीन करियर ऑप्शन में बदलने से बेहतर कुछ नहीं है.

ये भी पढ़ें

IGNOU June TEE 2021: इग्नू ने जून TEE प्रोजेक्ट-असाइनमेंट सबमिट करने की लास्ट डेट 31 अगस्त तक बढ़ाई

Career Guidance: 12वीं फेल या कॉलेज ड्राप आउट करियर को लेकर न हों निराश, यहां है टॉप 6 जॉब्स ऑप्शन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget