एक्सप्लोरर

Jobs 2024: इंजीनियरिंग की है तो इन सरकारी नौकरियों के लिए करें अप्लाई, ऐसे होगा सेलेक्शन, ये है लास्ट डेट

Sarkari Naukri: इस राज्य में इंजीनियरिंग किए कैंडिडेट्स के लिए सरकारी नौकरी निकली हैं. आवेदन शुरू हो गए हैं. इस वेबसाइट से इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई.

BPSC Assistant Engineer Recruitment 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती निकाली है. वे कैंडिडे्टस जो इन पदों के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया गया है. आवेदन 15 जून से हो रहे हैं अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से बीपीएससी में कुल 118 असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. इनमें से 113 पद असिस्टेंट सिविल इंजीनियर के हैं और 5 पद असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर के हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री ली हो. जहां तक एज लिमिट की बात है तो 21 से 37 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन दो चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट ही साक्षात्कार के लिए जाएंगे.

शुल्क कितना लगेगा

बीपीएससी की इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, बीसी और ईबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 950 रुपए शुल्क देना होगा. बाकी सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क ₹200 है. जहां तक सैलरी की बात है इन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को पे लेवल 9 के हिसाब से भुगतान किया जाएगा. इसके तहत महीने के ₹50000 से ज्यादा सैलरी मिलेगी. साथ में मेडिकल से लेकर हाउस रेंट तक तमाम सुविधाएं भी मिलेंगी.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

बिहार लोक सेवा आयोग के असिस्टेंट इंजीनियर पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा. यहां से न केवल आवेदन कर सकते हैं बल्कि आगे के अपडेट भी जान सकते हैं. परीक्षा तारीख अभी जारी नहीं हुई है इसके बारे में जानकारी पाने के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

नोटिस देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

कैसे करना है अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bpsc.bih.nic.in पर.
  • यहां असिस्टेंट इंजीनियर पद पर आवेदन करने का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल सावधानी से भरने होंगे.
  • डिटेल भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर फीस भी भर दें.
  • अब सारे डिटेल एक बार ठीक से चेक कर लें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपका आवेदन जमा हो जाएगा. चाहें तो एक प्रिंट निकाल लें.

अप्लाई करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: SGPGI से लेकर UPSSSC तक यहां चल रही है बंपर पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget