एक्सप्लोरर

बिहार: 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, HC ने सरकार का अनुरोध किया मंजूर

बिहार में एक लाख से ज्यादा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी रोक जल्द हटने की उम्मीद है. दरअसल इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने पटना हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है. गौरतलब है कि राज्य सरकार के अनुरोध को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने मंजूर भी कर लिया है.

बिहार राज्य में एक लाख से ज्यादा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर जल्द सुनवाई के लिए प्रदेश सरकार ने पटना उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया है.  राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ललित किशोर ने मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच से जल्द सुनवाई को लेकर आग्रह किया है. वहीं कोर्ट ने भी प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और कहा है कि जल्द मामले पर सुनवाई के लिए फैसला लिया जाएगा.

दिव्यांगों के आरक्षण से जुड़े मामले के चलते नियुक्ति पर लगी थी रोक

बता दें कि पिछले साल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक विज्ञापन दिया गया था जिसमें काफी संख्या में आवेदन भी प्राप्त हुए थे. लेकिन दिव्यांगों के लिए आरक्षण से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी. इसी रोक के हटने के बाद ही शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी. ऐसे में इस मामले में राज्य सरकार ने आगे बढ़कर कोर्ट से सुनवाई का अनुरोध किया है जिसे अदालत ने मंजूर भी कर लिया है.

दिव्यागों को चार प्रतिशत रिजर्वेशन की बात सरकार ने मानी

वहीं कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष महाधिवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जवाबी हलफनामा दायर किया गया है और कोर्ट को भरोसा दिलाया गया है कि दिव्यांग कैंडिडेट्स को कानून के तहत चार प्रतिशत रिजर्वेशन का लाभ मिलेगा.

 महाधिवक्ता ने बेंच को ये भी बताया कि कोरोना की वजह से गत मार्च में मामले की सुनवाई नहीं हो पाई. इससे शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई है. वहीं उन्होंने अदालत को ये भी बताया कि सरकार ने आवेदक की मांग मंजूर कर ली है ऐसे में शिक्षकों की बहाली पर रोक लगाए जाने का कोई औचित्य नहीं है.  इन दलीलों के साथ महाधिवक्ता ने कोर्ट से मामले पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया.

शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिय़ा पर लगी रोक जल्द हटने की उम्मीद

वहीं महाधिवक्ता के अनुरोध को मंजूर करते हुए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने कोर्ट मास्टर को केस की फाइल उनके समक्ष पेश करने के निर्देश दिए. वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मामले पर सुनवाई होगी और शिक्षकों की बहाली की प्रकिया पर लगी रोक हट जाएगी.

वहीं इस मामले में बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार ने कहा कि  पटना हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों  एक लाख से ज्यादा शिक्षकोंकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर देगी.

  ये भी पढ़ें

CBSE और ICSE की 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

UPSSSC पीईटी एग्जाम क्या है? किन पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है आयोजित? यहां जानें पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget