एक्सप्लोरर

BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

BEL Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका कैंडिडेट्स के पास है. इसमें उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा.

BEL Apprentice Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अप्रेंटिसशिप के जरिए करियर शुरू करना चाहते हैं तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है.

ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और बीकॉम अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती में चयन बिना लिखित परीक्षा के वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा. आइए जानते हैं इस भर्ती अभियान में कौन शामिल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: एनईपी के तहत संशोधन की तैयारी अब पीएचडी या यूजीसी नेट वाले विषय में बन सकेंगे शिक्षक  

इस भर्ती अभियान के जरिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के कुल 83 पद भरे जाएंगे. इनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 63 पद, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 10 पद और बीकॉम अप्रेंटिस के 10 पद शामिल हैं.

BEL Apprentice Recruitment 2025: वॉक इन इंटरव्यू का शेड्यूल

बीईएल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इंटरव्यू का आयोजन 20, 21 और 22 जनवरी 2025 को किया जाएगा. समय सुबह 9:30 बजे तक उम्मीदवारों को केंद्र पर उपस्थित होना जरूरी है.

20 जनवरी 2025 को बीई/ बीटेक (ECE/EEE/CSE) के लिए इंटरव्यू होगा. वहीं, 21 जनवरी 2025 के दिन बीई/ बीटेक (MECH/CIVIL) का इंटरव्यू लिया जाएगा. जबकि 22 जनवरी 2025 को डिप्लोमा (ECE/MECH/EEE/CSE/CIVIL), बीकॉम और आईटीआई (FITTER/ELECTRONIC MECHANIC/ELECTRICIAN) के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा.

BEL Apprentice Recruitment 2025: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

भर्ती में शामिल उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होते वक्त आवेदन फॉर्म, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत रहेगी. सभी दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित केंद्र पर समय पर पहुंचें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में 16 लाख लड़कियों ने छोड़ी पढ़ाई, आज भी 43 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर नहीं

BEL Apprentice Recruitment 2025: कितना मिलेगा स्टाइपेंड

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 17,500 रुपये प्रति माह.
  • टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस: 12,500 रुपये प्रति माह.
  • बीकॉम अप्रेंटिस: 12,500 रुपये प्रति माह.
  • आईटीआई अप्रेंटिस: 8,050 रुपये प्रति माह.

BEL Apprentice Recruitment 2025: इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले NATS पोर्टल पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आप को रजिस्टर करें.
  • स्टेप 3: फिर जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें.
  • स्टेप 5: इसके बाद कैंडिडेट्स फॉर्म को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.  

यहां क्लिक कर चेक करें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें: डीयू के वीर सावरकर कॉलेज से किन छात्रों को होगा फायदा, बढ़ेंगी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
Live: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget