एक्सप्लोरर

JNVST 2021: कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा कल, यहां चेक करें एग्जाम डे के लिए गाइडलाइन्स और ड्रेस कोड

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होने वाली JNVST 2021 के लिए 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 11 हजार 182 केंद्रों पर 47 हजार 320 उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2021 कल 11 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी. लगभग 2 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. JNVST के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल  आधिकारिक वेबसाइट Navodaya.gov.in से ली जा सकती है. इसके साथ ही JNVST 2021 के लिए सभी पंजीकृत छात्रों को सलाह दी जाती है वे अपना एडमिट कार्ड रीशेड्यूल डेट के साथ डाउनलोड करें और इसे परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं. छात्र इस बात का खास ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना उन्हें JNVST 2021 कक्षा 6 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

परीक्षा के लिए 11 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं

परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 41 हजार 7009 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. वहीं 11 हजार 182 केंद्रों पर 47 हजार 320 उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. बता दें कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर-दिसंबर 2020 में आयोजित की गई थी.JNVST 2021 कक्षा 6 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को एग्जाम डे की गाइडलाइन्स, ड्रेस कोड, कोविड-19 दिशानिर्देशों के बारे जरूर पता होना चाहिए. बता दें कि टेस्ट में क्वालिफाई करने वाले छात्र फ्री एजुकेशन के साथ सह-शिक्षा आवासीय विद्यालयों की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.

JNVST 2021 कक्षा 6 परीक्षा के लिए ये हैं गाइडलाइन्स और ड्रेसकोड

  • किसी भी छात्र को प्रॉपर एडमिट कार्ड के बिना सेलेक्शन टेस्ट में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र के भीतर सुबह 11:00 बजे तक हर हाल में पहुंचना होगा, देर से आने वालों को JNVST 2021 के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • किसी भी छात्र को आवंटित समय पूरा होने तक परीक्षा हॉल/कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • परीक्षार्थी को प्रश्नों को हल करने से पहले परीक्षण पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर और प्रत्येक खंड के लिए दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए.
  • छात्रों को मास्क पहनने के साथ ही सैनिटाइज़र रखना होगा और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखना होगा.
  • छात्रों को अपनी हेल्थ को लेकर सेल्फ डिक्लेयरेशन लेटर साथ ले जाना होगा जिसमें उन्हें मेंशन करना होगा कि क्या उन्हें बुखार, खांसी या अन्य लक्षण हैं.
  • JNVST 2021 कक्षा 6 परीक्षा के लिए कोई विशिष्ट ड्रेस कोड या पोशाक नहीं है. हालांकि, छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म या कोई फैंसी ड्रेस नहीं पहननी है.

पिछले साल 45547 छात्रों का सेलेक्शन हुआ था

पिछले साल कुल 2497570 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें से कुल 45547 उम्मीदवारों का चयन किया गया था.

ये भी पढ़ें

Bihar School Reopening: कक्षा 1 से 8 तक छात्रों के लिए 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, यहां चेक करें SOPs और गाइडलाइन्स

WBPSC Pre Exam 2021: WB सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी, 22 अगस्त को है एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget