एक्सप्लोरर

दिल्ली: छात्र संघ चुनाव के लिए JNU में वोटिंग शुरू, आज रात 9 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

JNU चुनाव 2019: अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि केंद्रीय पैनल के महासचिव, उपाध्यक्ष व उपसचिव पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार मैदान में भाग्य अजमा रहे हैं.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ के चुनाव आज होंगे और इसके परिणाम दो दिन बाद घोषित किये जाएंगे. मतदान दो चरणों में सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा. मतगणना आज रात 9 बजे से की जाएगी. चुनाव परिणाम 8 सितंबर को घोषित किया जाएगा.

अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि केंद्रीय पैनल के महासचिव, उपाध्यक्ष व उपसचिव पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार मैदान में भाग्य अजमा रहे हैं. इसमें अध्यक्ष पद पर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने अपना उम्मीदवार उतारा है, जबकि महासचिव पद ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के खाते में आया है. साथ ही एसएफआई, डीएसफ, और एआईएसएफ गठबंधन का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस बार आयोजित होने जा रहे चुनाव में गठबंधन का चेहरा बदल गया है.

एसएफआई से आईसी घोष अध्यक्ष पद पर मैदान में हैं, जबकि आइसा के सतीस चंद्र यादव महासचिव, डीएसफ के साकेत मून उपाध्यक्ष व एआईएसएफ के मोहम्मद दानिश सह सचिव पद से मैदान में हैं. जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने मनीष जागिंड को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि श्रृति अग्निहोत्री उपाध्यक्ष, महासचिव पद के लिए सबरीश पीए और सहसचिव सुमंत साहू को उम्मीदवार बनाया गया है.

छात्र राजद दल ने अध्यक्ष पद पर प्रिंयका भारती और उपाध्यक्ष पद पर ऋषिराज यादव को उम्मीदवार बनाया है. बिरसा आंबेडकर फूले छात्र संगठन (बाप्सा) ने अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सुना और महासचिव पद पर वसीम आर एस को मैदान में उतारा है. एनएसयूआई के प्रशांत कुमार व निर्दलीय राघवेंद्र मिश्रा अध्यक्ष पद से चुनावी मैदान में हैं. छात्रसंघ के इस चुनाव में वाम गठबंधन, बाप्सा, एबीवीपी, छात्र राजद, एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन सिर्फ वाम गठबंधन व एबीवीपी ने ही केंद्रीय पैनल के चारों पदों के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि अन्य ने अध्यक्ष पदों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

यह भी पढ़ें-

अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचेगा भारत, 7 सितंबर रात 1 बजकर 55 मिनट पर चांद पर उतरेगा चंद्रयान-2

चंद्रयान-2: चुनौतियों से लेकर कामयाबी तक, एक क्लिक में जाने A टू Z जानकारी

भारत के लिए क्या है Chandrayaan-2 अभियान का महत्व ? जानिए कैसे दुनिया में इतिहास रचेगा देश

Desh Ka Mood: लोगों ने मोदी को माना आजाद भारत का सबसे मजबूत पीएम, आर्थिक मंदी के लिए सरकार जिम्मेदार, पढ़ें पूरा सर्वे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
NEET विवाद के बाद NTA में बड़ा फेरबदल, जानें सरकार इसमें कैसे दे सकती है दखल और कया है कानूनी स्थिति?
NEET विवाद के बाद NTA में बड़ा फेरबदल, जानें सरकार इसमें कैसे दे सकती है दखल और कया है कानूनी स्थिति?
5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा 
5 साल में दोगुनी हुई NTA की इनकम, एग्जाम से कमाए 1100 करोड़ से ज्यादा 

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget