एक्सप्लोरर

JNU Admission 2022: JNU PG एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, jnuee.jnu.ac.in से करें चेक

JNU PG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. स्टूडेंट्स इस तारीख तक अपनी सीट ब्लॉक कर सकते हैं.

JNU PG Admission 2nd Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने विभिन्न पीजी कोर्स में एडमिशन (JNU PG Admission 2022) के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने जेएनयू के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई किया हो, वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की ऑफीशियल वेबसाइट का पता है jnuee.jnu.ac.in मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड इस्तेमाल करना होगा. इतना ही नहीं कैंडिडेट्स तय समय के अंदर अपनी सीट ब्लॉक भी कर दें.

इस तारीख के पहले करें सीट ब्लॉक

जेएनयू की सेकेंड मेरिट लिस्ट रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स को अब अपनी सीट ब्लॉक करनी है. इसके लिए उनके पास 10 नवंबर 2022 तक का समय है. इस तारीख को रात 11.50 के पहले सीट ब्लॉक करने का काम पूरा कर लें.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी जेएनयू के नोटिस में भी साफ जानकारी दी गई है. नोटिस में लिखा है, “सीयूईटी-पीजी 2022 के माध्यम से पीजी कार्यक्रमों के लिए सूची 2 का परिणाम अब घोषित किया गया है. सीट ब्लॉक करने की अंतिम तिथि 10-नवंबर-2022 (रात 11:50 बजे) है."

ऐसे डाउनलोड करें सेकेंड मेरिट लिस्ट

  • जेएनयू पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए जारी सेकेंड मेरिट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jnuee.jnu.ac.in.
  • यहां एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा, “Result of List 2 for MA/MCA/MSC Programme through CUET PG 2022 Last date to block seats is November 10, 2022 till 50 pm”. इस पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही जेएनयू पीजी एडमिशन की दूसरी मेरिट सूची आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • एडमिशन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं. यहां आपको सारी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी.

जेएनयू पीजी एडमिशन 2022 की सेकेंड मेरिट लिस्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में CHO पद पर निकली बंपर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय के साथ CBSE की कमान भी
IAS लोकहांडे प्रशांत सीताराम को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय के साथ CBSE की कमान भी
UP TET 2026: यूपी टीईटी पहले दिन की परीक्षा संपन्न, AI कैमरों ने पकड़े 15 'मुन्नाभाई', जानें कितनी रही अटेंडेंस?
यूपी टीईटी पहले दिन की परीक्षा संपन्न, AI कैमरों ने पकड़े 15 'मुन्नाभाई', कितनी रही अटेंडेंस?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget