एक्सप्लोरर

UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?

बिहार में UPSC और BPSC परीक्षा के तैयारी करने वालों के लिए बिहार सरकार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना चला रही है. इस योजना में ऐसे छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर है.

बिहार सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर रही है. दरअसल बिहार में यूपीएससी और बीपीएससी परीक्षा के तैयारी करने वालों के लिए बिहार सरकार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना चला रही है. इस योजना के तहत ऐसे छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जो टैलेंटेड तो है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर है. राज्य में बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और बिहार प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनने का सपना देखने वालों के लिए राज्य सरकार यह योजना चला रही है. 

बिहार सरकार की इस योजना में ऐसे छात्र पात्र होंगे जो यूपीएससी और बीपीएससी परीक्षा के पहले चरण को पार कर लेते हैं.  ऐसे छात्रों को सरकार अगले चरण की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देगी. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना  के तहत अलग-अलग प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसमें यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी. वहीं बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. सरकार की ओर से दिया जाने वाला यह पैसा सीधे उम्मीदवारों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा ताकि इसमें बिचौलियों का कोई भी झंझट न रहे. 

कौन होगा योजना के लिए एलिजिबल?

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना  के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की है. सरकार के अनुसार यह आर्थिक मदद बिहार के मूल निवासी सिर्फ उन उम्मीदवारों को मिलेगी, जिन्हे समाज में आर्थिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत है. यह राशि सभी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को नहीं मिलेगी बल्कि इसमें विभाग की निर्धारित कैटेगरी और पात्रता शर्तों के अंदर आने वाले उम्मीदवारों को ही इसका फायदा मिलेगा. ऐसे में इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योजना से जुड़ी शर्तें और पात्रता देखनी होगी. 

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

इस योजना का फायदा उठाने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के समय मांगे गए डॉक्यूमेंट और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने होंगे. वही आवेदन की पात्रता पूरी करने वालों उम्मीदवारों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा. ऐसे में उम्मीदवारों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखना होंगे. 

ये भी पढ़ें-10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका

कैसे करें योजना के लिए आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद सबसे पहले योजना के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और वेरिफिकेशन कोड डालकर लॉगिन करें.
  • इसके बाद आवेदन फार्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • अब योजना के लिए मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • लास्ट में आवेदन फॉर्म को एक बार फिर से चेक करके सबमिट कर दें.

इस योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?

ऐसे उम्मीदवार जो पहले किसी सरकारी विभाग या राज्य पोषित संस्थान में कार्यरत या नियोजित है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है. वहीं जिन्होंने इस योजना या किसी दूसरे सोर्स से पहले से प्रोत्साहन राशि ली है वह भी इस योजना के लिए पात्र नहीं है. इसके अलावा बिहार से बाहर के उम्मीदवार भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. वहीं जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी या यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं की है, भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget