एक्सप्लोरर

JEE Mains 2023: सेशन 2 के एग्जाम खत्म, अब रिलीज होगी आंसर-की, पढ़िए इस बारे में क्या है ताजा अपडेट

JEE Mains 2023 Answer Key: जेईई मेन्स 2023 सेशन टू की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. अब आंसर-की रिलीज होने की बारी है. जानिए इस बारे में ताजा अपडेट क्या है, आंसर-की कब तक आ सकती है.

JEE Mains 2023 Session 2 Answer Key Soon: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. अब आंसर-की रिलीज की बारी है. ऐसा अनुमान है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, जल्द ही आंसर-की रिलीज कर देगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सेशन टू की जेईई परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – jeemain.nta.nic.in. यहीं से आपको लेटेस्ट अपडेट भी मिलेंगे.

कब तक आ सकती है आंसर-की

इस बारे में एजेंसी यानी एनटीए ने अभी कोई आधिकारिक सूचना प्रकाशित नहीं की है लेकिन पिछले ट्रेन्ड्स को देखें तो पता चलता है कि आंसर-की अगले हफ्ते के किसी भी दिन जारी हो सकती है. इसका मतलब 17 से 21 अप्रैल 2023 के बीच जेईई मेन 2023 सेशन टू की आंसर-की किसी भी समय प्रकाशित की जा सकती है.

प्रोविजनल होगी आंसर-की

एनटीए अभी जो आंसर-की रिलीज करेगा वो प्रोविजनल होगी, यानी उस पर आपत्ति की जा सकेगी. इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी. आंसर-की चैलेंज करने के लिए एक सीमित समय दिया जाएगा. आंसर-की के साथ ही कैंडिडेट्स को ओएमआर शीट और रिस्पांस शीट भी वेबसाइट पर रिलीज की जाएंगी.

देना होगा इतना शुल्क

आंसर-की पर चैलेंज करने के लिए कैंडिडेट्स को शुल्क देना होगा. इसके लिए राशि तय की गई है 200 रुपये. प्रति ऑब्जेक्शन यानी प्रति प्रश्न पर आपत्ति करने के लिए आपको 200 रुपये शुल्क चुकाना होगा, तभी आपकी आपत्ति स्वीकार होगी. ये नॉन-रिफंडेबल एमाउंट है.

मार्किंग स्कीम क्या है

एनटीए ने जो इंफॉर्मेशन बुलेटिन रिलीज किया है उसके मुताबिक हर सही जवाब को + 4 अंक और हर गलत जवाब के लिए – 1 अंक दिया जाएगा. जो सवाल अटेम्प्ट नहीं किए जाएंगे या रिव्यू के लिए मार्क किए जाएंगे उन्हें एक भी अंक नहीं दिया जाएगा. जेईई मेन एग्जाम बी.आर्क और बीई, बीटेक सभी के लिए कुल 400 मार्क्स का है.

यह भी पढ़ें: DU में निकली भर्ती, इस तारीख के पहले करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget