एक्सप्लोरर

JEE Mains 2023: सेशन 2 के लिए फिर खुली एप्लीकेशन विंडो, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

JEE Mains 2023 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए एप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो इस मौके का फायदा उठाएं.

JEE Mains 2023 Session 2 Application Window Re-opens: एनटीए ने जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए आवेदन करने का एक और मौका उम्मीदवारों को दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स परीक्षा 2023 के लिए एक बार फिर एप्लीकेशन विंडो खोल दी है. वे कैंडिडेट्स जो पिछली बार किसी वजह से आवेदन करने से रह गए वे इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. ये एप्लीकेशन विंडो दो दिन 15 और 16 मार्च 2023 के लिए खोली गई है. इस दौरान कैंडिडेट्स एनटीए जेईई मेन्स की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस तारीख को बंद हुए थे आवेदन

जेईई मेन्स सेशन टू के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 12 मार्च 2023 के दिन बंद हो गया था. इसके साथ ही करेक्शन विंडो भी कल यानी 14 मार्च 2023 को रात 9 बजे बंद कर दी गई थी. हालांकि छात्रों के अनुरोध पर एजेंसी ने एक बार फिर से एप्लीकेशन विंडो खोली है.

क्या कहना है एनटीए का

इस बारे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि, हमें छात्रों की तरफ से प्रार्थना मिल रही थी कि जेईई मेन्स 2023 सेशन 2 के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से खोली जाए क्योंकि कुछ न टाले जा सकने वाले कारणों की वजह से वे फॉर्म नहीं भर पाए. छात्रों की इस मांग को देखते हुए एनटीए ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर इंजीनियरिंग मेन एग्जाम 2023 सेशन 2 की एप्लीकेशन विंडो फिर से खोल दी है.

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

एनटीए का ये भी कहना है कि जेईई मेन एग्जाम के लिए एडवांस इंटीमेशन एग्जामिनेशन सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द ही पोर्टल पर जारी किए जाएंगे. साथ ही एजेंसी ने ये भी कहा है कि ये परीक्षा के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका है. अगर इस मौके का फायदा नहीं उठाया तो भविष्य में ये सुविधा नहीं मिलेगी.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: एग्जाम से पहले भरपूर नींद क्यों है जरूरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड

Embed widget