एक्सप्लोरर

NTA Exam Calendar 2023: JEE मेन से लेकर NEET एग्जाम तक, जानिए कब तक जारी हो सकता है एनटीए का एग्जाम कैलेंडर

NTA Exam Calendar 2023 Soon: जेईई मेन से लेकर, यूजीसी नेट और सीयूईटी तक, जल्द जारी होंगी इन परीक्षाओं की तारीख. जानिए कब होगा रिलीज होगा एनटीए का एग्जाम कैलेंडर.

NTA Exam Calendar 2023 Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देश में होने वाली कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करती है. ऐसे में कैंडिडेट्स को इंतजार रहता है कि एनटीए का कैलेंडर (NTA Exam Calendar) कब रिलीज होगा और कब उन्हें पता चलेगा कि नीट से लेकर यूजीसी नेट और सीयूईटी, जेईई मेन तक ये बड़ी परीक्षाएं कब आयोजित होंगी. क्योंकि लगभग सभी बड़ी नेशनल लेवल की परीक्षाएं एनटीए ही आयोजित करती है. एनटीए एग्जाम कैलेंडर संभवत: दिसंबर के महीने में रिलीज होगा. जानते हैं एनटीए की कुछ बड़ी परीक्षाएं किन तारीखों पर आयोजित हो सकती हैं.

नीट 2023 एग्जाम

नेशनल ​एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, नीट 2023 के लिए नोटिफिकेशन मार्च 2023 के महीने में जारी हो सकता है. परीक्षा मई 2023 के पहले रविवार के दिन आयोजित होगी. इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं – neet.nta.nic.in यहीं एप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी रिलीज होंगे.

जेईई मेन 2023 परीक्षा

इस इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए नोटिफिकेशन नवंबर महीने के तीसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना है. नोटिस के साथ ही रजिस्ट्रेशन कम एप्लीकेशन फॉर्म भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. इसके लिए jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं. जेईई मेन का पहला सेशन जनवरी और दूसरा सेशन अप्रैल महीने में आयोजित होगा. दूसरे सेशन के लिए आवेदन पत्र मार्च महीने में जारी होंगे.

यूजीसी नेट 2023 एग्जाम

ये परीक्षा पहले यूजीसी आयोजित करता था और अब एनटीए करता है. ये परीक्षा भी साल में दो बार आयोजित होती है. हालांकि पिछले सालों में महामारी के कारण नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट को कई बार मर्ज किया गया. इस साल भी दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षाओं को एक साथ लिया गया था. हालांकि इस साल से एग्जाम का शेड्यूल सुधारा जा रहा है. इस परीक्षा की तारीखों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

सीयूईटी 2022 परीक्षा

कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही होगा. दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और मार्च महीने में खत्म हो सकती हैं. कॉलेज में एडमिशन के लिए सीयूईटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन इसके बाद ही किया जाएगा. इस परीक्षा की तारीखों के विषय में भी अभी कोई जानकारी नहीं है. इस साल पहली बार सीयूईटी का एग्जाम हुआ था और तमाम तरह की परेशानियां आयी थी. ऐसी आशा है कि अगले साल से इन समस्याओं पर काबू पा लिया जाएगा. इन परीक्षा तारीखों के विषय में साफ तौर पर एनटीए का एग्जाम कैलेंडर निकलने के बाद ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें-

DRDO में कई पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, देखें अपडेट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, देखें अपडेट
सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं 'जॉब क्रिएटर' बन रहे भारत के युवा
सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं 'जॉब क्रिएटर' बन रहे भारत के युवा
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget