एक्सप्लोरर

JEE Main Answer Key 2024: NTA ने जारी किए प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पांस, इस तरह करें डाउनलोड

JEE Main Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम के प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पांस जारी कर दिए गए हैं. स्टूडेंट्स 14 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

JEE Main Answer Key 2024 Out: सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में से एक जेईई-मेन के दूसरे अटेम्प्ट के प्रश्न पत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस जारी कर दिए गए हैं. जेईई-मेन अप्रैल बीई व बीटेक में दाखिले के लिए 4 से 9 अप्रैल के बीच प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी. इस एग्जाम में 12 लाख 57 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र व रिकॉर्डेड रिस्पांस के साथ जेईई मेन अप्रैल के सभी प्रश्न पत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी है. इस परीक्षा के नतीजे 25 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं. जबकि जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवार 27 अप्रैल से अप्लाई कर सकेंगे.
 
अभ्यर्थी 14 अप्रैल 2024 रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. वे सभी उम्मीदवार जो प्रोविजनल उत्तर कुंजी के लिए चुनौतियां ऑनलाइन प्रस्तुत करना चाहते हैं, उन्हें 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. छात्र शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं. यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है. छात्र एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकते हैं. साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी किया जा सकता है. इस प्रक्रिया के बाद छात्र को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा.  छात्र जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एवं जन्म दिनांक भरकर अपना प्रश्न पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं.  

किस तरह करें डाउनलोड

  • स्टेप 1: सबसे पहले छात्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद विद्यार्थी होमपेज पर लॉगिन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार स्क्रीन पर उत्तर कुंजी आ जाएगी.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार आंसर की चेक कर लें.
  • स्टेप 5: फिर छात्र पेज को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: अंत में छात्र आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget