एक्सप्लोरर

JEE Mains परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, अगर 12वीं में नहीं इतने प्रतिशत नंबर तो हो जाएंगे रेस से बाहर

JEE Mains Exam 2023: जेईई मेन के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंक होना जरूरी है वरना छात्र को रेस से बाहर कर दिया जाएगा. फिर से लागू कर दिया गया है पुराना नियम.

JEE Mains Merit List Eligibility: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर इंजीनियरिंग (JEE Main Exam) देने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. जेईई मेन में फिर से 75 फीसदी अंकों का नियम लागू कर दिया गया है. यानी अगर कैंडिडेट के बारहवी में 75 प्रतिशत से कम अंक होंगे तो उसे मेरिट सूची में स्थान नहीं मिलेगा. ये नियम जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए है जबकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को कम से कम 65 प्रतिशत अंक लाने होंगे तभी उन्हें मेरिट में स्थान मिलेगा.

कोविड के कारण मिली थी छूट

बता दें कि जेईई मेन परीक्षा के लिए ये नियम पहले भी लागू था लेकिन पिछले दो सालों में कोविड के कारण इस नियम में छूट दे दी गई थी. पिछले दो सालों में अगर कैंडिडेट के 12वीं में 74 प्रतिशत अंक नहीं भी आते हैं और जेईई मेन में उसका सेलेक्शन हो जाता है तो इसे एडमिशन के लिए पात्र माना जाता था. लेकिन इस बार से नियम बदल गया है. अगर कैंडिडेट जेईई मेन में सेलेक्ट हो भी जाता है पर बोर्ड रिजल्ट आने के बाद उसके अंक 75 प्रतिशत से कम होते हैं तो उसे मेरिट सूची में स्थान नहीं मिलेगा.

इन छात्रों की बढ़ी मुसीबत

इस नियम के आने से उन छात्रों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है जो कोविड के दौरान जेईई मेन में बेहतर स्कोर नहीं कर पाए और इस वजह से कहीं एडमिशन न लेकर दोबारा तैयारी कर रहे हैं. इनमें बड़ी संख्या में ऐसे छात्र भी हैं जिनके 12वीं में 75 प्रतिशत अंक नहीं हैं. नए नियम के बाद वे अब दाखिला नहीं ले पाएंगे. ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की बैठक में जब ऐसे छात्रों का मुद्दा उठा तो उस पर खास ध्यान नहीं दिया गया.

सभी विषयों में पास होना जरूरी

छात्रों के लिए 12वीं में सभी विषयों में पास होना जरूरी है. बीटेक और बीई के लए फिजिक्स और मैथ्स कंपलसरी है. इसके अलावा केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी या टेक्निकल वोकेशनल अन्य विषय हो सकते हैं. बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए मैथ्स सब्जेक्ट कंपलसरी है.

यह भी पढ़ें: अगर ग्रेजुएट हैं तो यहां मिल रही है सरकारी नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी?
बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी?
IIM बैंगलोर दे रहा 5 लाख जीतने का मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन
IIM बैंगलोर दे रहा 5 लाख जीतने का मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन
नीट पीजी Answer Key पर बड़ा अपडेट, 30 सितंबर तक आ सकते हैं नतीजे
नीट पीजी Answer Key पर बड़ा अपडेट, 30 सितंबर तक आ सकते हैं नतीजे
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर CEO जितेंद्र मिश्रा के नाम पर वायरल वीडियो की क्या है हकीकत? जानें
राम मंदिर CEO जितेंद्र मिश्रा के नाम पर वायरल वीडियो की क्या है हकीकत? जानें
MPSC पेपर लीक: 270 पेज की WhatsApp चैट ने खोले राज, 5 लाख की हुई डील!
MPSC पेपर लीक: 270 पेज की WhatsApp चैट ने खोले राज, 5 लाख की हुई डील!
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
इवेंट में नीता अंबानी ने रेड साड़ी में बिखेरा जलवा, दोनों बहुओं से लगीं ज्यादा खूबसूरत
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
रात 2:30 बजे मुंबई में अकेले निकली महिला, सेफ्टी देख रह गई हैरान
रात 2:30 बजे मुंबई में अकेले निकली महिला, सेफ्टी देख रह गई हैरान
Embed widget