एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: कल बंद हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, अब तक न किया हो तो अब कर दें अप्लाई

JEE Main 2023 Registration: जेईई मेन परीक्षा सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल यानी 12 मार्च 2023 है. इस वेबसाइट से फटाफट फॉर्म भर दें, जानें डिटेल.

JEE Main 2023 Session 2 Registration Ends Tomorrow: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 12 मार्च 2023 दिन रविवार को जेईई मेन एग्जाम सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी. वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अब तक फॉर्म न भर पाए हों, वे तुरंत अप्लाई कर दें. लास्ट डेट निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. ये पंजीकरण जेईई मेन अप्रैल सेशन के लिए हैं. इनके लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है.

इस वेबसाइट से भरें फॉर्म

जेईई मेन अप्रैल सेशन यानी सेशन 2 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. ऐसा करने के लिए कैंडिडे्टस को इस वेबसाइट पर जाना होगा – jeemain.nta.nic.in. रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 15 फरवरी से शुरू हुआ था और कल आवेदन की लास्ट डेट तय की गई है. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पाने या अपडेट लेने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं. किसी और माध्यम से मिली सूचनाओं पर यकीन न करें खासकर अफवाहों से बचकर रहें.

इस डेट से शुरू होंगे एग्जाम

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक जेईई मेन 2023 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कल रात 9 बजे तक कराए जा सकते हैं. इस समय के पहले उम्मीदवार फॉर्म भरके सबमिट कर दें. एनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक जेईई मेन 2023 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल 2023 से होगा. इस दिन से शुरू होकर परीक्षा 12 अप्रैल 2023 तक चलेगी.

इसी दिन होगी सुनवाई

जिस दिन से जेईई मेन परीक्षा शुरू हो रही है यानी 06 अप्रैल से इसी दिन से बॉम्बे हाईकोर्ट में 75% एलिजबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर सुनवाई भी शुरू होगी. कैंडिडेट्स इस पात्रता पर विचार करने के लिए कह रहे हैं. इस पिटीशन में कहा गया है कि ये क्राइटेरिया उन स्टूडेंट्स के लिए ठीक नहीं है जिन्होंने जेईई मेन एग्जाम की तैयारी के लिए साल ड्रॉप कर दिया था. इस बारे में कोर्ट क्या फैसला लेती है और सुनवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है, ये कुछ समय में क्लियर हो जाएगा.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई.

यह भी पढ़ें: SBI में बंपर पद पर निकली भर्ती  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget