एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें डाउनलोड

JEE Main 2023 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. नीचे डायरेक्ट लिंक दिया है.

JEE Main 2023 City Intimation Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन एग्जाम सेशन 2 की एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज कर दी है. वे उम्मीदवार जो इस साल की जेईई मेन परीक्षा दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी पा सकते हैं. ऐसा करने के लिए एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – jeemain.nta.nic.in. एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन जैसे डिटेल्स का इस्तेमाल करना होगा.

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

जेईई मेन एग्जाम 2023 सेशन 2 के एडमिट कार्ड भी जल्द रिलीज किए जाएंगे. अभी कैंडिडेट्स को शहर की जानकारी दी गई है और जल्द ही एग्जाम के लिए प्रवेश-पत्र भी रिलीज किए जाएंगे. बता दें कि जेईई मेन एग्जाम सेशन 2 का आयोजन 6 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा. एग्जाम के आयोजन में कुछ ही दिन का समय बाकी है इसलिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे.

एनटीए ने किया फेक नोटिस से सावधान

जेईई मेन जैसी बड़ी परीक्षाओं को लेकर अफवाहें भी खूब फैलती हैं. इसी क्रम में हाल ही में सोशल मीडिया पर सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर कई तरह की गलत खबरें फैलायी जा रही थी. एनटीए ने इस बारे में छात्रों को सावधान किया है और कहा है कि किसी भी माध्यम से मिली गलत जानकारी पर यकीन न करें. केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी सूचनाओं पर ही भरोसा करें. इसके लिए इन दोनों वेबसाइट्स पर ही जाएं – jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in.

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeemain.nta.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर JEE Main 2023 Exam City Slip नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नई विंडो खुलेगी जिस पर आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें, सबमिट करें और एग्जाम सिटी स्लिप कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इस दूसरे डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC ESE मेन एग्जाम का टाइम टेबल जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget