एक्सप्लोरर

​​JEE Main 2023 जनवरी सेशन की परीक्षा को लेकर छात्रों ने चलाया सोशल मीडिया पर अभियान, कर रहे ये अपील

​छात्रों का कहना है कि कोविड-19 के नए वेरिएंट की वजह से देश में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं. इसके अलावा जेईई परीक्षा के तुरंत बाद उनकी बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल शुरू होने हैं.

​JEE Mains 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जेईई मेन 2023 परीक्षा के लिए तारीखों का एलान पहले ही कर दिया था. जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की ओर से इसे आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जेईई परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का कहना है कि जेईई परीक्षा और बोर्ड परीक्षा आसपास होने से वह ठीक ढंग से तैयारी नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा छात्र कोरोना को लेकर भी परेशान हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2023 की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जानी है.  इस परीक्षा का आयोजन देशभर में किया जाना है. एग्जाम में देश भर के लाखों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. जेईई मेंस एग्जाम को लेकर छात्रों का कहना है कि इस दौरान उनकी बोर्ड परीक्षाएं और प्रैक्टिकल परीक्षाएं बेहद नजदीक होंगी. ऐसे में वह जेईई मेंस एग्जाम होने के चलते बोर्ड परीक्षा की तैयारी ठीक ढंग से नहीं कर सकेंगे. छात्रों की ओर से जेईई मेंस के जनवरी सेशन को टालने को लेकर गुहार लगाई जा रही है. छात्र सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई रहे हैं. छात्रों की ओर से #postponeJEEMains का ट्रेंड भी चलाया गया है.

एनटीए ने नहीं की कोई टिप्पणी
छात्रों को ये भी डर सता रहा है कि कोविड के नए वेरिएंट के चलते कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने भी इस मामले को लेकर एक पत्र लिखा है. NCPCR की ओर से एनटीए को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जेईई मेंस के जनवरी सेशन की तारीखों में बदलाव किया जाए. हालांकि एनटीए ने इस प्रकरण को लेकर अभी तक कोई भी टिप्पणी नहीं की है. जेईई मेंस का पहला सत्र 25 से 31 जनवरी के बीच होगा. जबकि दूसरा सत्र 2 व 6 से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

​JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस 2023 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget