एक्सप्लोरर

JEE Main 2023 Application: JEE Main 2023 के लिए नवंबर महीने में निकलेगा फॉर्म, जानिए कब तक हो सकती है परीक्षा

JEE Main 2023: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम फॉर इंजीनियरिंग के लिए एप्लीकेशन फॉर्म अगले महीने यानी नवंबर महीने में उपलब्ध होगा. इस बार भी परीक्षा दो सेशन में आयोजित होगी.

JEE Main 2023 Application Form: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन (JEE Main 2023) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म रिलीज करेगी. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेईई मेन परीक्षा के लिए फॉर्म नवंबर महीने में उपलब्ध होगा. यानी जल्द ही कैंडिडेट्स ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन्स के लिए आवेदन कर सकेंगे.

इस बार भी दो सेशन में होगा एग्जाम

जेईई मेन एग्जाम 2023 के फॉर्म निकलने से लेकर परीक्षा आयोजन तक की तय तारीख की जानकारी अभी नहीं है. लेकिन ये तय है कि इस बार भी परीक्षा दो सेशन में होगी. मोटे तौर पर ये कहा जा सकता है कि एग्जाम जनवरी और अप्रैल महीने में आयोजित किया जाएगा.

जेईई मेन 2023 का पहला सेशन जनवरी में आयोजित होगा वहीं दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में ली जाएगी. दोनों सेशन में से जिसमें कैंडिडेट के अंक सबसे अच्छे आएंगे उन्हें ही अंतिम माना जाएगा, ऐसा नियम है.

इस वेबसाइट पर मिलेगा फॉर्म

जेईई मेन 2023 के संबंध में लेटेस्ट अपडेट पाना हो या फॉर्म निकलने के बाद आवेदन करना हो, दोनों ही कामों के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा- jeemain.nta.nic.in ऐसी उम्मीद है कि नवंबर महीने के तीसरे हफ्ते तक फॉर्म निकल जाएगा. परीक्षा दो सेशन में होगी पर ये स्टूडेंट की च्वाइस होगी कि वह एक सेशन की परीक्षा देता है या दोनों सेशन की.

बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स करते हैं आवेदन

जेईई मेन परीक्षा में हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट भाग लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल करीब 9.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. इस साल भी इतने ही कैंडिडेट की परीक्षा में भाग लेने की उम्मीद है. पिछले साल बहुत से कैंडिडेट्स ने दोनों सेशन का एग्जाम दिया था ताकि वे अपना स्कोर बढ़ा सकें.

बहुत से संस्थान करते हैं स्कोर स्वीकार

जेईई मेन स्कोर को बहुत से इंजीनियरिंग संस्थानों द्वारा स्वीकार किया जाता है. पिछले साल के जेईई मेन 2022 स्कोर को 31 एनआईटी, 25 आईआईआईटी और 28 जीएफटीआई संस्थानों ने स्वीकार किया था. इसके अलावा भी बहुतेरे इंजीनियरिंग संस्थान इस प्रतिष्ठित परीक्षा के स्कोर को मान्यता देते हैं. ये भी जान लें कि जेईई मेन के टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है.

यह भी पढ़ें-

SSB में कांस्टेबल जीडी पद पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
मेडिकल कॉलेजों के लिए NMC की सख्ती, 70 संस्थानों को नोटिस; तुरंत लगानी होगी CCTV व्यवस्था
मेडिकल कॉलेजों के लिए NMC की सख्ती, 70 संस्थानों को नोटिस; तुरंत लगानी होगी CCTV व्यवस्था

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget