एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2021: यहां जानें एग्जाम डे गाइडलाइन्स क्या है और परीक्षा के दौरान किन बातों का रखना होगा ख्याल  

JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 को 3 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. वहीं IIT खड़गपुर ने एग्जाम डे गाइडलाइन्स सहित कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिनका उम्मीदवारों को पालन करना अनिवार्य है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर 3 अक्टूबर 2021 को जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2021 आयोजित करेगा. संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही परीक्षा के दिन के लिए गाइडलाइन्स और उम्मीदवारों के लिए कोविड-19 से संबंधित सलाह भी जारी की गई है.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उम्मीदवारों को अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य और अपने साथी उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है. आदेश के मुताबिक, “उम्मीदवारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार JEE (एडवांस) 2021 के लिए कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. सभी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय लागू किए गए हैं. परीक्षा के संचालन में हाई स्टैंडर्ड और निष्पक्षता से समझौता नहीं किया जाएगा.”

JEE एडवांस 2021- जनरल गाइडलाइन्स

  • प्रत्येक पेपर शुरू होने से पहले की-बोर्ड, मॉनिटर, वेबकैम, माउस, डेस्क और कुर्सी समेत बैठने की जगह को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा. सभी दरवाजे के हैंडल, सीढ़ी की रेलिंग, लिफ्ट के बटन आदि को कीटाणुरहित किया जाएगा.
  • एंट्री गेट्स पर और रेस्ट सेंटर के अंदर विभिन्न स्थानों पर हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे.
  • JEE एडवांस एडमिट कार्ड के बारकोड को स्कैन करने के लिए एंट्री पॉइंट पर बारकोड रीडर उपलब्ध होंगे. बारकोड पढ़ने के बाद उम्मीदवार को लैब, हॉल या रोल नंबर की सूचना दी जाएगी. इसे नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले नहीं किया जाएगा.
  • रफ कार्य के लिए प्रत्येक पेपर की शुरुआत से पहले प्रत्येक उम्मीदवार के डेस्क पर एक स्क्रिबल पैड रखा जाएगा. कैंडिडेट्स को खुद का कागज लाने की अनुमति नहीं है.

JEE एडवांस 2021- परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को क्या करना है?

  • परीक्षा से एक दिन पहले एसएमएस के माध्यम से बताए गए प्रवेश समय का पालन करें.यह परीक्षा केंद्र पर भीड़ से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए किया जाना चाहिए.
  • दिए गए निर्देशों के अनुसार एडमिट कार्ड पर कोविड-19 सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) भरें.
  • हर समय अपना खुद का मास्क पहनें. सैनिटाइज़र की अपनी बोतल और पानी की एक पारदर्शी बोतल साथ रखें.
  • हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें. परीक्षण केंद्र के कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  • परीक्षा केंद्र में एंट्री करने से पहले साबुन और हैंड सैनिटाइजर से हाथ धोकर साफ करें.
  • एंट्री के समय, एडमिट कार्ड पर भरे हुए सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म और बॉडी टेंपरेचर की जांच की जाएगी.
  • किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति से तब तक वंचित नहीं किया जाएगा जब तक कि वह कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं करता है.


JEE एडवांस 2021- परीक्षा के दौरान इन निर्देशों का पालन करना होगा

  • एक उम्मीदवार को केवल एक स्क्रिबल पैड दिया जाएगा. उम्मीदवार को दिए गए स्थान में अपना नाम और JEE एडवांस  2021 पंजीकरण संख्या दर्ज करने के बाद स्क्रिबल पैड पर हस्ताक्षर करना होगा.
  • रोल लिस्ट में साइन इन करके दोनों पेपर के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करें.
  • पेपर 2 की शुरुआत के बाद, एडमिट कार्ड को विधिवत भरे हुए और साइन किए हुए सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म के साथ पर्यवेक्षक को सौंप दें. यदि कोई उम्मीदवार एडमिट कार्ड हैंड ओवर करना भूल जाता है, तो उसे एग्जाम से डिस्क्वालिफाई भी किया जा सकता है.

 

 ये भी पढ़ें

BHU UET, PET 2021: एनटीए ने रीशेड्यूल एग्जाम के लिए नई तारीखें जारी की, जानें कब है कौन सी परीक्षा

DU First Cut off List 2021 : UG कोर्सेस में एडमिशन की फर्स्ट कट-ऑफ लिस्ट आज, यहां स्टेप बाय स्टेप समझें प्रवेश प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget