एक्सप्लोरर

JEE Advanced: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 27 सितंबर को, जानें JEE Advanced परीक्षा ड्रेस कोड एवं गाइडलाइन्स

JEE Advanced 2020 की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जायेगी. परीक्षा कक्ष पर स्टूडेंट्स को किन नियमों का पालन करना होगा. आइये जानें ड्रेस कोड और अन्य अहम जानकारियां

JEE Advanced 2020 Guidelines and Dress code: देश के सभी आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2020 को 27 सितंबर को देश भर में बनाए गये परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा में  शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा देते समय कुछ नियमों एवं दिशा निर्देशों का पालन करना होगा. परीक्षा होने में मात्र 3 दिन का समय शेष बचा है. ऐसे में उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के समय निम्नलिखित नियमों का पालन करें.

  1. स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे बड़े बटन वाला कोई भी कपड़ा न पहनें.
  2. स्टूडेंट्स को चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, पेंडेंट, हेयर पिन, हेयर बैंड और ताबीज आदि पहन कर परीक्षा सेंटर पर नहीं जाना चाहिए. ऐसी दशा में उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.
  3. उन्हें स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा हाल में ले जाने की अनुमति नहीं है.
  4. परीक्षार्थियों को रफ वर्क के लिए राइटिंग पैड परीक्षा के समय अंदर ही दिए जाएंगे.
  5. प्रतिभागियों को परीक्षा केंद्र पर खुद का मास्क पहनना होगा.
  6. उन्हें अपना सेनेटाइजर भी ले जाना होगा.

JEE Advanced 2020 परीक्षा: रिपोर्टिंग समय

परीक्षा के समय परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स की  भीड़ इकठ्ठा न हो इसलिए उन्हें अलग-अलग समय पर बुलाया जाएगा. सभी स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी उनके द्वारा कराये गए रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस से दी जाएगी. परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी. इसके लिए 7 बजे से रिपोर्टिंग शुरू होगी. परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले परीक्षार्थी कम्प्यूटर में लॉगइन कर जरूरी निर्देशों को पढ़ सकेंगे.

विदित है कि JEE Advanced 2020 परीक्षा के लिए योग्य स्टूडेंट्स में से सिर्फ 64 फीसदी छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है. जेईई मेन परीक्षा के टॉप 2.45 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं लेकिन इस बार सिर्फ 1.60 लाख छात्रों ने ही जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस बार जेईई एडवांस 2020 की परीक्षा आईआईटी दिल्ली की तरफ से करवाई जा रही है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget