एक्सप्लोरर

जामिया में अवैध वसूली! एंट्रेंस एग्जाम देने आए छात्रों से बैग-मोबाइल रखवाने के नाम पर लिए पैसे; वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल 

जामिया यूनिवर्सिटी में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे जामिया प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि छात्रों से बैग व मोबाइल रखने के नाम पर उगाही की गई.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस एग्जाम देने आए स्टूडेंट्स से अवैध वसूली का मामला सामने आया है. यहां एंट्रेंस एग्जाम देने आए छात्रों से मोबाइल व बैग रखवाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूले गए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर जमकर बवाल मचा है. वायरल वीडियो में एक छात्र द्वारा दावा किया गया है कि छात्रों से बैग और मोबाइल रखवाने के नाम पर पैसे लिए गए. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की यह घटना सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है. 

बता दें, जामिया यूनिवर्सिटी में कई दिनों से एंट्रेंस एग्जाम हो रहे हैं. 2 मई को एमए (पॉलिटिक्स इंटरनेशनल& एरिया स्टडीज) का एग्जाम था, जिसके लिए देशभर के कई छात्र-छात्राएं जामिया के इस एग्जाम सेंटर पर पहुंचे थे. यह परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से होनी थी, इस दौरान परीक्षा देने आए छात्रों से बैग और मोबाइल रखने के नाम पर पैसे लिए गए. छात्रों ने इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया है.  

बैग-मोबाइल के नाम पर अवैध वसूली!

जामिया यूनिवर्सिटी में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे जामिया प्रशासन की पोल खोल दी है. यहां एंट्रेंस एग्जाम देने पहुंचे छात्रों से पैसों की उगाही का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के मोबाइल और बैग रखवाए जा रहे हैं, जिसके लिए उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं. वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी प्रशासन के कुछ अधिकारी व गार्ड भी खड़े दिख रहे हैं, जिनके सामने छात्रों से अवैध रूप से उगाही हो रही है, इसके बावजूद प्रशासन के किसी व्यक्ति ने इस पर कार्रवाई नहीं की. वीडियो में छात्र यूनिवर्सिटी में हो रही अवैध वसूली का विरोध भी करते नजर आ रहे हैं. 

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्या कहा? 

इस पूरे मामले पर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का बयान सामने आया है. पीआरओ प्रो. साइमा सईद ने कहा है कि बैग और फोन रखवाने के नाम पर छात्रों से पैसे लिए जाने की जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन को नहीं थी. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आदेश जारी किया गया है. उन्होंने छात्रों से अपील की है कि एग्जाम देने आने वाले छात्र अपने साथ कम से कम सामान लाएं, जिससे उन्हें इस तरह की समस्या का सामना करना न पड़े क्योंकि इसके लिए जामिया प्रशासन जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छात्रों को एग्जाम हाल में एडमिट कार्ड और पेन के अलावा कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं है.

यह भी पढ़ें: घर का काम करने के लिए IIT से भी ज्यादा का पैकेज, दुबई की कंपनी ने निकाली 83 लाख सैलरी वाली नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
JEE Advanced 2026: IIT Roorkee ने जारी किया सिलेबस, परीक्षा पैटर्न में नहीं होगा कोई बदलाव पूरी अपडेट
IIT Roorkee ने जारी किया सिलेबस, परीक्षा पैटर्न में नहीं होगा कोई बदलाव नहीं होगा कोई बदलाव
Delhi School: स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
Board Exam Paper Leak: पेपर लीक के शक में 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा
पेपर लीक के शक में 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget