एक्सप्लोरर

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एंट्रेंस रिजल्ट में हो रही देरी पर बवाल, प्रशासन बोला - 'सब ट्रैक पर है!'

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एंट्रेंस रिजल्ट पर बवाल हो रहा है. छात्रों का कहना है कि नतीजों में काफी देरी हो रही है. वहीं, यूनिवर्सिटी के अफसरों का कहना है कि सब ट्रैक पर है.

दिल्ली की जानी-मानी यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पोस्ट ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट सहित अनेक कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम हुए महीने बीत हो चुके हैं, लेकिन नतीजों का अब तक इंतजार जारी है.  गार्जियन से लेकर छात्रों ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.  छात्रों का कहना है कि प्रॉस्पेक्टस में लिखा हुआ है कि परीक्षा के 20-25 दिन बाद रिजल्ट आ जाएगा, लेकिन कई एग्जाम को हुए 45 दिन से ज्यादा ज्यादा बीत चुका है और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर कोई अपडेट नहीं है.

इस बारे में जब यूनिवर्सिटी की चीफ पीआरओ और प्रोफेसर सायमा सईद से पूछा गया, तो उन्होंने कहा सब कुछ ट्रैक पर है. कोई देरी नहीं हो रही. 20-25 दिन रिजल्ट आने के लिए सामान्य समय होता है और हम बाकी यूनिवर्सिटी से तेज हैं. हमारे कई एग्जाम मल्टी-सिटी में हुए हैं, जिनके रिजल्ट तैयार करने में समय लगता है.

हालांकि, यूनिवर्सिटी पीआरओ के दावे के उलट जब फैक्ट चेक किया गया तो साफ दिख रहा है कि यूनिवर्सिटी अपने नए निजाम में रिजल्ट जारी करने में देरी कर रही है. प्रॉस्पेक्टस के स्क्रीनशॉट्स के इस हिस्से को देखें, जिसमें साफ दिख रहा है कि अंग्रेजी, अरबी जैसे अंडर ग्रेजुएट कोर्स के एग्जाम अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हुए हैं, लेकिन अब तक नतीजे घोषिएत नहीं किए गए हैं. इसलिए पीआरओ का ये कहना है कि सब कुछ ट्रैक पर है, पूरी तरह से सच नहीं है.  


जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एंट्रेंस रिजल्ट में हो रही देरी पर बवाल, प्रशासन बोला - 'सब ट्रैक पर है!

 

क्या है छात्रों की नाराजगी?

छात्रों का आरोप है कि एंट्रेंस शेड्यूल तो पहले ही घोषित कर दिया गया था, लेकिन रिजल्ट की तारीखें साफ नहीं की गईं. कई कोर्सेज की परीक्षाएं अप्रैल के आखिरी सप्ताह और मई की शुरुआत में हुई थीं, ऐसे में अब तक नतीजों की घोषणा न होना छात्रों को चिंता में डाल रहा है. कई कोर्सेज में इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन भी होने हैं, जिनके लिए पहले रिजल्ट आना जरूरी है.

क्या कहता है ऑफिशियल डॉक्यूमेंट?

जामिया के ऑफिशियल एंट्रेंस टेस्ट शेड्यूल के अनुसार हर एग्जाम के बाद 20 से 25 दिन के अंदर रिजल्ट घोषित किया जाना तय किया गया है. यानी अगर किसी कोर्स का पेपर 1 मई को हुआ है, तो उसका रिजल्ट 25 मई तक आ जाना चाहिए था. लेकिन अब जून का मध्य बीत चुका है और छात्रों की बेचैनी बढ़ती जा रही है.

छात्रों की अपील

छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि रिजल्ट की निश्चित तारीखें घोषित की जाएं ताकि इंटरव्यू की तैयारी और आगे की योजना बनाई जा सके.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget