एक्सप्लोरर

IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 505 विभिन्न पदों पर मांगे आवेदन, यहां जानें अन्य अहम जानकारियां

IOCL ने टेक्निकल अपरेंटिस और नॉन टेक्निकल अपरेंटिस के 505 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. 26 फरवरी 2021 के पहले करें अप्लाई.

IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 505 अपरेंटिस पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक कैंडिडेट बताये गये प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर दें. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के इन पदों के लिये आवेदन करने की अंतिम तारीख है 26 फरवरी 2021 है.

याद रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे, इसके लिये आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है - www.iocl.com इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों तरह के पद भरे जाएंगे. कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. यह लिखित परीक्षा 14 मार्च 2021 से आयोजित की जाएगी.

महत्वपूर्ण तारीखें –

ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 28 जनवरी 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 26 फरवरी 2021

एडमिट कार्ड डाउनलोड की तिथि – 01 मार्च 2021

लिखित परीक्षा तिथि - 14 मार्च 2021

रिजल्ट घोषित होने की तारीख – 25 मार्च 2021

शैक्षिक योग्यता –

हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार भिन्न है, जिसका विस्तृत विवरण वेबसाइट से देखा जा सकता है. संक्षिप्त जानकारी हम यहां दे रहे हैं.

ट्रेड अपरेंटिस- इन पदों के लिये आवेदन करने के लिये आवश्यक है कि उम्मीदवार ने दसवीं पास की हो. साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई डिप्लोमा भी किया हो.

तकनीशियन अपरेंटिस- इन पदों पर आवेदन करने के लिये आवश्यक है कि कैंडिडेट ने संबंधित क्षेत्र में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो. साथ ही उसने कम से कम 50 प्रतिशत अंक भी हासिल किए हों, ये आवश्यक है.

गैर-तकनीकी ट्रेड अपरेंटिस- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिये पात्रता कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक पास है, वहीं आरक्षित श्रेणी के लिये किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन करना अनिवार्य है.

ट्रेड अपरेंटिस-  डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिये कक्षा बारहवीं पास होने के साथ ही कैंडिडेट के पास डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का सर्टिफेकिट भी होना चाहिये. साथ ही सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के कम से कम 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित श्रेणी के न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिये.

बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी के लिये आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. यहां आपको सारे डिटेल्स मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 

IAS Success Story: सुनने की शक्ति खोने के बावजूद नहीं खोयी हिम्मत और पहले ही प्रयास में 23 साल की सौम्या बनीं IAS ऑफिसर    

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सफाई भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
राजस्थान सफाई भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
IAS कितने प्रमोशन में बनता है चुनाव आयुक्त, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
IAS कितने प्रमोशन में बनता है चुनाव आयुक्त, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी
CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
Asian Games 2026: मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास
मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
घर पर उगाएं सरसों का साग, सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ चाव से खाएं
घर पर उगाएं सरसों का साग, सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ चाव से खाएं
नई Toyota Fortuner का दिखा नया अवतार, लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
नई Toyota Fortuner का दिखा नया अवतार, लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
Embed widget