एक्सप्लोरर

विदेशी छात्रों को भारत सरकार की सौगात, दो स्पेशल वीजा कैटेगरी की शुरुआत; यहां देखें सारी डिटेल 

ई-वीजा सुविधा का लाभ एसआईआई (SII) पोर्टल पर पंजीकृत छात्र उठा सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. जबकि ई-छात्र एक्स वीजा सुविधा का लाभ ई-छात्र वीजा धारकों के साथ रहने वालों को मिलेगा.

देश के टॉप शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विदेशी छात्रों को भारत सरकार ने सौगात दी है. गृह मंत्रालय ने कहा है कि विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा शुरू किए गए हैं. ये छात्र 'ई-छात्र वीजा' और 'ई-छात्र एक्स वीजा' के लिए पात्र होंगे. गृह मंत्रालय ने कहा है कि विदेशी छात्रों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए 'स्टडी इन इंडिया' पोर्टल का उपयोग करना होगा. 

ई-वीजा सुविधा का लाभ एसआईआई (SII) पोर्टल पर पंजीकृत छात्र उठा सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. जबकि ई-छात्र एक्स वीजा सुविधा का लाभ ई-छात्र वीजा धारकों के साथ रहने वालों को मिलेगा. एसआईआई पोर्टल उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाता है, जो भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के लॉग-टर्म और शॉर्ट-टर्म कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं. सरकार ने कहा है कि SII पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के अलावा छात्रों को इसके किसी साझेदार शैक्षिणक संस्थान से एडमीशन ऑफर प्राप्त करना आवश्यक है. इसके बाद ही वे वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

इस तरह कर सकेंगे आवेदन

गृह मंत्रालय ने बताया कि आवेदन के इच्छुक छात्रों को indianvisaonline.gov.in के माध्यम से वीजा के लिए अलग से आवेदन करना होगा. हालांकि, रजिस्ट्रेशन के दौरान जनरेट की गई SII ID के माध्यम से ही वीजा आवेदन को वैरीफिकेशन किया जाएगा. यानी वीजा आवेदन के लिए एसआईआई (SII) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. 

कितनी होगी वीजा अवधि

अधिकारियों ने बताया कि ई-छात्र वीजा ऐसे विदेश छात्रों को जारी किया जाता है, जो भारत में मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डॉक्टरेट या सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं. ई-छात्र वीजा पांच साल के लिए वैध होगा, इन्हें भारत में बढ़ाया भी जा सकता है. ई-छात्रा वीजा धारक किसी भी इमिग्रेशन चेक पोस्ट के माध्यम से देश में प्रवेश कर सकते हैं। बता दें, भारत के SII कार्यक्रम में 600 से अधिक शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं जो इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, साइंस, आर्ट, योग और बौद्ध अध्ययन जैसे विशेष क्षेत्रों में 8,000 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट में 1000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने का प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget