एक्सप्लोरर

UPSC IFS 2023: इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2023 का नोटिफिकेशन रिलीज, इस डेट पर होगी प्री परीक्षा

UPSC IFS Exam 2023 Notice: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2023 का नोटिस जारी कर दिया है. जानें आवेदन की लास्ट डेट से लेकर परीक्षा तारीख तक जरूरी डिटेल.

IFS 2023 Notification Released: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2023 परीक्षा का आधिकारिक नोटिस रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर सकते हैं. कमीशन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूपीएससी आईएफएस परीक्षा 2022 के लिए 21 फरवरी 2023 तक अप्लाई किया जा सकता है. आवेदन के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – upsconline.nic.in. इस परीक्षा के माध्यम से करीब 150 वैकेंसी भरी जाएंगी. हाल ही में यूपीएससी सीएसई परीक्षा का नोटिस जारी हुआ है, इसी के तरह आईएफएस पद पर भी भर्ती होगी.

इस डेट पर होगी प्री परीक्षा

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2023 के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा 28 मई 2023 के दिन आयोजित होगी. ये प्री परीक्षा की तारीख है. मुख्य परीक्षा की तारीख अभी पक्की नहीं है पर एग्जाम नवंबर 2023 के महीने में आयोजित किया जा सकता है.

कौन कर सकता है अप्लाई

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास इनमें से किसी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए - पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और जूलॉजी या कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री. ये डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से ली गई हो ये भी जरूरी है.

कैसा होगा एग्जाम

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम दो चरणों में पूरा होगा. पहला चरण सिविल सर्विसेस प्रिलिमिनेरी परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) के फॉर्म में लिया जाएगा. सेलेक्ट होने पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार अलग से आयोजित कराए जाएंगे. इनमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट का चयन ही अंतिम होगा.

देना होगा इतना शुल्क

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के लिए अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, महिला और पीएच कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में कुछ नहीं देना है. डिटेल्स जानने के लिए upsc.gov.in पर जा सकते हैं. नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: MNNIT में नॉन-टीचिंग पद पर निकली वैकेंसी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget