एक्सप्लोरर

Union Budget 2024: घरेलू संस्थानों में हायर एजुकेशन के लिए मिलेगा 10 लाख तक का लोन, क्या है वर्तमान व्यवस्था?

Budget 2024: हायर एजुकेशन के लिए अब डोमेस्टिक इंस्टीट्यूट्स में पढ़ाई के लिए युवाओं को दस लाख तक का लोन दिया जाएगा. हायर स्टडीज के लिए देश में लोन की वर्तमान व्यवस्था क्या है, जानते हैं डिटेल में.

Education Budget 2024: मोदी सरकार का बजट 3.0 लोकसभा में पेश हो गया है. इस बार के बजट की शुरुआत में ही रोजगार और शिक्षा की बात हुई. योजना के मुताबिक इस बार कुल 1 लाख करोड़ रुपये युवाओं की नौकरी पर खर्च किए जाएंगे. रोजगार के लिए कई नए पैकजों की घोषणा होगी और पांच साल में पांच करोड़ नए रोजगार लाने की भी योजना है. इसके साथ ही देश के अंदर हायर एजुकेशन के लिए कैंडिडेट्स को 10 लाख तक का लोन दिया जाएगा.

मिलेगा दस लाख तक का लोन

वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान शिक्षा क्षेत्र को कई सारे तोहफे दिए. इनमें से एक है आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख तक का लोन दिया जाएगा. ये लोन केवल देश में पढ़ाई के लिए दिया जाएगा.

इतना ही नहीं छात्रों को तीन फीसदी ब्याज दर पर लोन मिलेगा और उन्हें हर साल कुल राशि का 3 परसेंट एमाउंट सीधे ई-वाउचर के रूप में प्राप्त होगा. हर साल एक लाख छात्रों को ये सुविधा मिलेगी और इस पर तीन परसेंट की वार्षिक छूट मिलेगी.

अभी क्या है व्यवस्था

अभी भी देश में छात्रों को पढ़ाई के लिए लोन मिलता है और ब्याज से लेकर एमाउंट तक का अंतर बैंक की पॉलिसी के हिसाब से होता है. मोटे तौर पर देखें तो अभी बैंके 7.15 परसेंट से लेकर 15.20 परसेंट तक ब्याज पर एजुकेशन लोन देती हैं. हालांकि ये बहुत से दूसरे फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है. आज के बजट के मुताबिक ब्याज कम लिया जाएगा और 10 लाख तक के लोन पर स्टूडेंट्स को छूट भी मिलेगी.

माता या पिता की सैलरी पर निर्भर करती है राशि

अभी की व्यवस्था ये है कि अधिकतर बैंकों में माता या पिता की सैलरी के आधार पर कैंडिडेट्स को लोन मिलता है. उनकी सैलरी के 65 परसेंट हिस्से को लोन के रूप में प्राप्त किया जा सकता है. वहीं जिनके पास ये विकल्प नहीं होता उन्हें किसी न किसी प्रकार की गारंटी देनी होती है और उसके बाद ही बैंक लोन देते हैं. इस व्यवस्था में बदलाव हो सकता है.

कैसे मंजूर होता है लोन

लोन कितना मिलेगा ये कई चीजों पर निर्भर करता है. जैसे आपके कॉलेज की रैंकिंग, वहां की फीस, किताबों से लेकर हॉस्टल तक का खर्च, वगैरह. इन खर्चों का आंकलन करने के बाद दस से बीस लाख तक का लोन दिया जाता है और ब्याज अच्छी मात्रा में देना पड़ता है. आज के बजट के मुताबिक अब आर्थिक रूप से कमजोर कैंडिडेट्स को कम ब्याज दर पर लोन मिलने की व्यवस्था की जाएगी. खासकर दस लाख तक के लोन की सुविधा मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: एक सवाल पर मचा बवाल, क्या फिर से जारी होंगे नीट यूूजी के नतीजे? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget