एक्सप्लोरर

बिजनेस करें या जॉब, बातचीत की कला आती है तो आप हिट हैं! इन टिप्स की मदद से खुद को बनाएं स्मार्ट

Improve Communication Skills: जीवन में सफलता पाने के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स की अहम भूमिका होती है. इन्हें निखारने के लिए कुछ जरूरी बातों को फॉलो करें और हर जगह जमाएं इम्प्रेशन.

How To Improve Communication Skills: क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कुछ लोगों के मुंह खोलते ही कैसे आसपास वाले भागने लगते हैं, वहीं कुछ लोग अपनी बातों से समां बांध देते हैं. वही बात एक व्यक्ति कहता है तो कोई पसंद नहीं करता और उसी बात को दूसरा इस तरह कहता है कि सब मान जाते हैं. ये और ऐसे ही दूसरे बातचीत के गुणों को संचार कौशल या कम्युनिकेशन स्किल्स कहा जाता है. आज के समय में आप बिजनेस कर रहे हों या जॉब कम्युनिकेशन स्किल्स का अच्छा होना बहुत जरूरी है. जानते हैं इसे निखारने के लिए क्या कर सकते हैं.

सुनना सीखें

एक अच्छा वक्ता बनने की पहली शर्त ये है कि अच्छा श्रोता बनें. ज्यादा सुनें और कम बोलें. ऐसे लोगों को कोई पसंद नहीं करता जो केवल अपनी ही चलाते रहते हैं. जितना ज्यादा सुनेंगे उतना ज्यादा बोलने के तथ्य होंगे आपके पास और सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद उसका निचोड़ निकालकर अपनी बात कह पाएंगे. इसलिए बोलने से पहले सुनने की आदत डालें.

मुद्दे से न भटकें

आपने कई बार देखा होगा कि लोग बात करते-करते मुद्दे से भटक जाते हैं. बात करनी कुछ और होती है और वो पहुंच कहीं और जाती है. वैसे भी आज के समय में लंबे मैसेज, लंबी बातचीत किसी को अच्छी नहीं लगती. इसलिए अपनी बात टू द प्वॉइंट कहें और उसे ऐसे सेट करें कि सभी जरूरी पहलू कवर हो जाएं लेकिन ये बहुत लेंदी न होने पाए. किसी भी जरूरी मुद्दे पर बात करने से पहले अपना होमवर्क कर लें.

बोलने से पहले सोचें और हो सके तो लिख लें

कुछ भी बोल देने से बचने का एक तरीका ये भी है कि धीमे-धीमे अपनी बात कहें और हो सके तो उसे पहले से लिखकर रख लें. इससे आप गैर जरूरी चीजें नहीं बोलेंगे और जो बोलना चाहिए उसे भूलेंगे नहीं. इसी तरह लिखित कनवर्सेशन करते समय उसे भेजने से पहले कई बार चेक कर लें.

इन टिप्स का रखें ख्याल

  • भाषा ऐसी हो जो मास के समझ में आए. बहुत बनावटी, सजायी हुई और क्लिष्ट भाषा का इस्तेमाल न करें.
  • बात करने से पहल ये देख लें कि आपकी ऑडियंस कौन है. साथ ही बातचीत के दौरान उसे इंगेज कैसे रखना है और कैसे बातचीत को इंट्रेस्टिंग बनाना है इस पर भी फोकस करें.
  • एक ही बात को बार-बार न कहें और एक ही बात के लिए दस तरह के शब्दों का इस्तेमाल न करें. मैसेज सिंपल और शॉर्ट होने चाहिए.
  • जितना हो सके बातचीत के दौरान सामने वाले से आई-कॉन्टैक्ट बनाए रखें. ये कम्युनिकेशन का बहुत ही तगड़ा तरीका है.
  • फीडबैक जरूर मांगें, इससे अच्छा तरीका दूसरा नहीं है जिससे जाना जा सके कि ऑडियंस को या सामने वाले को आपकी बात कैसी लगी. 

यह भी पढ़ें: मेडिकल ऑफिसर के बंपर पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
DTU New Courses 2026: अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाईअप लॉन्च
अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाईअप लॉन्च
CBSE Class 9 New Books 2026: CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget