एक्सप्लोरर

दुबई में खुलेगा IIM अहमदाबाद का पहला इंटरनेशनल कैंपस, वैश्विक स्तर पर होगा भारतीय शिक्षा का विस्तार

इस MoU पर IIM अहमदाबाद के डायरेक्टर प्रोफेसर भरत भास्कर और दुबई के इकॉनमी एंड टूरिज्म डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल हेलाल सईद अलमारी ने दस्तखत किए.

भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) ने बड़ा कदम उठाया है और अपने पहले अंतरराष्ट्रीय कैंपस की घोषणा कर दी है. यह कैंपस दुबई इंटरनेशनल अकैडमिक सिटी में बनेगा. इसको लेकर UAE सरकार और IIM-A के बीच एमओयू पर साइन हो गए हैं. यह ऐतिहासिक कदम पीएम नरेंद्र मोदी और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की हालिया मुलाकात के दौरान उठाया गया.

स्टूडेंट्स को क्या होगा फायदा?

इस MoU पर IIM अहमदाबाद के डायरेक्टर प्रोफेसर भरत भास्कर और दुबई के इकॉनमी एंड टूरिज्म डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल हेलाल सईद अलमारी ने दस्तखत किए. कैंपस की स्थापना से भारत और UAE के बीच शिक्षा क्षेत्र में साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी. IIM-A ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, "हम अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को बढ़ाने के लिए बेहद उत्साहित हैं. IIM अहमदाबाद का नया इंटरनेशनल कैंपस दुबई इंटरनेशनल अकैडमिक सिटी में स्थापित होगा."

कब शुरू होगा पहला एमबीए प्रोग्राम?

इस कैंपस में एस्टेब्लिशमेंट के क्षेत्र में शिक्षा को विश्व में ऊंचा दर्ज देगा और पहला MBA प्रोग्राम सितंबर 2025 से शुरू किया जाएगा. IIM-A का यह कदम UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ-साथ बाकी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भी विश्व स्तर पर उच्च शिक्षा का मौका देगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि यह भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए एक गौरवशाली क्षण है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत वैश्विक भारतीय संस्थानों की स्थापना की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया.

IIFT भी खोलेगा पहला विदेशी कैंपस

इसके अलावा भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) भी दुबई में अपना पहला विदेशी कैंपस खोलने जा रहा है, जिसका इंडिया पवेलियन एक्सपो सिटी दुबई में बनाया जाएगा. यह कदम न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा, बल्कि भारत-UAE संबंधों को भी और मजबूत बनाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मौके पर दुबई के साथ सहयोग को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है. IIM अहमदाबाद का अंतरराष्ट्रीय विस्तार केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारत के ज्ञान और नेतृत्व को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक बहुत जरूरी पहल है. इससे न केवल छात्रों को फायदा मिलेगा, बल्कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग भी बेहतर होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: ये हैं एशिया की टॉप 5 यूनिवर्सिटी! पढ़ाई करने के बाद मिलती है बेहद ऊंची उड़ान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget