एक्सप्लोरर

ये हैं एशिया की टॉप 5 यूनिवर्सिटी! पढ़ाई करने के बाद मिलती है बेहद ऊंची उड़ान

एशिया की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज जहां भारतीय छात्र पा सकते हैं बेहतरीन शिक्षा और रिसर्च के मौके. चीन से सिंगापुर तक, जानिए कौन सी यूनिवर्सिटी आपके लिए बेस्ट हो सकती है!

जब बात उच्च शिक्षा की होती है, तो अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन एशिया में भी कुछ बेहतरीन यूनिवर्सिटीज हैं, जो दुनियाभर के छात्रों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. हाल ही में आई QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कई एशियाई संस्थानों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवाई है. आइए जानते हैं एशिया की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज के बारे में, जहां भारतीय छात्र भी अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकते हैं.

पेकिंग यूनिवर्सिटी (चीन)

साल 1898 में स्थापित पेकिंग यूनिवर्सिटी चीन की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है. यह QS रैंकिंग में एशिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी है. यहां 30 कॉलेज और 12 विभाग हैं, जहां छात्र 93 अंडरग्रेजुएट और 199 पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले सकते हैं.

यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग (हॉन्ग कॉन्ग)

1911 में स्थापित यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग (HKU) हॉन्ग कॉन्ग की पहली और सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है. इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खासा नाम है. यहां 94 देशों के 39,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं, और इसके 71% फैकल्टी मेंबर्स विदेशी हैं.

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) (सिंगापुर)

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) को एशिया की बेहतरीन रिसर्च और एजुकेशन हब में से एक माना जाता है. यहां 100 से अधिक देशों के 38,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं, जो इसे एक ग्लोबल लर्निंग डेस्टिनेशन बनाता है.

नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU) (सिंगापुर)

NTU एक प्रमुख रिसर्च यूनिवर्सिटी है, जहां बिजनेस, डेटा साइंस, इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज, आर्ट्स, सोशल साइंस और मेडिसिन जैसे कोर्स कराए जाते हैं. इसकी मुख्य कैंपस को दुनिया के सबसे खूबसूरत यूनिवर्सिटी कैंपस में गिना जाता है. यहां करीब 35,000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

फुदान यूनिवर्सिटी (चीन)

1905 में फुदान पब्लिक स्कूल के रूप में शुरू हुई यह यूनिवर्सिटी, 2000 में शंघाई मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर फुदान यूनिवर्सिटी बनी. इसके चार कैंपस और 35 स्कूल हैं. यहां 4,000 से ज्यादा विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं.

जानिए क्यों चुनें एशियाई यूनिवर्सिटीज

इन यूनिवर्सिटीज में वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन, अत्याधुनिक रिसर्च सुविधाएं और विविधतापूर्ण इंटरनेशनल कम्युनिटी मिलती है. अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो ये यूनिवर्सिटीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget