एक्सप्लोरर

ICMAI CMA जून 2020 परीक्षा के लिये अप्लाई करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी

The Institute Of Cost Accountants Of India ने सीएमए जून 2020 परीक्षा के लिये अप्लाई करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. कोविड-19 की वजह से लिया गया निर्णय

ICMAI CMA June 2020 Application Dates Extended: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीएमए जून 2020 परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. देश के वर्तमान माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस बारे में सूचना ऑफिशियल नोटीफिकेशन के माध्यम से प्रेषित की गयी है और यह नोटिस आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

वे कैंडिडेट्स जो जून परीक्षा के लिये आवेदन करने के इच्छुक हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं. ऐसा करने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट का पता है www.icmai.in. इस नोटिस में साफ लिखा है कि एप्लीकेशन डेडलाइन आगे बढ़ायी गयी है, क्योंकि देश में इस समय कोरोना महामारी ने स्थितियां काफी बिगाड़ दी हैं. इसकी वजह से हुए लॉकडाउन को भी मद्देनजर रखते हुए जून 2020 के लिये परीक्षा डेडलाइन को आगे एक्सटेंड किया जा रहा है.

नहीं लगेगी लेट फीस नोटिस में यह भी दिया हुआ है कि सीएमए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम्स सभी के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 20 अप्रैल 2020 कर दिया गया है. यहां तक कि अब इस तारीख तक आवेदन करने पर कैंडिडेट्स को कोई लेट फीस भी नहीं देनी होगी. अब कैंडिडेट 20 अप्रैल तक परीक्षा के लिये रजिस्टर करा सकते हैं. इसके लिये बस उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा. यही नहीं किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी के लिये भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

एग्जाम डेट्स में फिलहाल नहीं है बदलाव जहां आईसीएमएआई ने परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है वहीं परीक्षा तिथियों में फिलहाल बदलाव की कोई खबर नहीं है. परीक्षाएं पुराने शिड्यूल पर ही होंगी. जैसा की पुराने शिड्यूल में था, जून सत्र के लिए आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन परीक्षा 2020, 11 से 14 जून 2020 के बीच आयोजित करायी जायेगी. जबकि सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 11 से 18 जून 2020 तक आयोजित होगी. इन तारीखों में कोई चेंज नहीं हुआ है. लेकिन हो सकता है कि परीक्षा तिथियां भी बदल जाए, इसलिये कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारियों के लिये आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर देखते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget