एक्सप्लोरर

IBPS RRB Clerk, PO Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और पीओ प्री परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे जारी, नोट कर लें काम की वेबसाइट

IBPS RRB Result 2024 Update: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और पीओ पद की प्री परीक्षा के नतीजे जल्द ही रिलीज किए जाएंगे. इस बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या है और नतीजे जारी होने के बाद कहां चेक करें? जानें.

IBPS RRB Clerk, PO Prelims Result 2024 Update: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन जल्दी ही आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी करेगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इन दोनों में से किसी भी एक परीक्षा में भाग लिया हो वे रिजल्ट के संबंध में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए समय-समय पर आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से इनको नतीजों के बारे में और आगे के एग्जाम के बारे में सारी लेटेस्ट जानकारी मिल जाएगी. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है - ibps.in.

कब तक आएगा रिजल्ट

रिजल्ट कब तक आएगा इस बारे में आईबीपीएस ने अभी कोई पक्की जानकारी नहीं दी है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे सितंबर महीने के पहले हफ्ते में ही रिलीज किए जा सकते हैं. यानी आज से अगले तीन चार दिन में रिजल्ट कभी भी आ सकता है. बेहतर रहेगा कि समय-समय पर ऊपर दी गई वेबसाइट देखते रहें.

इसके बाद होगी मुख्य परीक्षा

जो कैंडिडेट्स आईबीपीएस आरआरबी की क्लर्क और पीओ प्री परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें इसके बाद मेन एग्जामिनेशन देना होगा. आईबीपीएस ने जो पहले शेड्यूल जारी किया था उसके मुताबिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2024 के दिन किया जाएगा. हालांकि यह तारीख संभावित है और इसमें बदलाव हो सकता है. यह भी जान लें कि ऑफिसर स्केल 2 और 3 के लिए और ऑफिसर स्केल 1 के लिए केवल एक ही सिंगल एग्जाम आयोजित किया जाएगा जो 29 सितंबर के दिन लिया जाएगा. वहीं आरआरबी क्लर्क मेन एग्जामिनेशन 6 अक्टूबर 2024 के दिन आयोजित किया जाएगा.

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और पीओ की प्री परीक्षा का आयोजन 3,4 10, 17 और 18 अगस्त के दिन किया गया था. इसी परीक्षा के नतीजों का इंतजार कैंडिडेट कर रहे हैं. जल्द ही ये इंतजार पूरा होगा और रिजल्ट रिलीज किया जाएगा. इसके बाग आगे के चरण शुरू होंगे.

9000 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 9923 ग्रुप ए (ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी ऑफिस अस्सिटेंट (मल्टीपरपज) पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होनी है. ये पद रीजनल रूरल बैंक्स के लिए हैं और लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स में इन भर्तियों के लिए आवेदन किया है.

रिजल्ट रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • ⁠आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क परीक्षा के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर आपको आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2024 प्रीलिम्स रिजल्ट और आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2024 प्रीलिम्स रिजल्ट नाम का लिंक दिखाई देगा. ऐसा तब होगा जब रिजल्ट रिलीज कर दिया जाएगा.
  • ⁠ ⁠आपको जिस परीक्षा का रिजल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें. ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.
  • ⁠ ⁠अपना डिटेल सही-सही और सावधानी से डालें और एंटर का बटन दबा दें.
  • ⁠ ⁠इतना करते ही आपकी परीक्षा के नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे. यहां से इन्हें चेक करें, सेव करें और चाहे तो एक प्रिंट निकाल लें.
  • ⁠ ⁠सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को आगे की परीक्षा देनी होगी यानी मेंस एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा.
  • ⁠ ⁠इस बारे में या मेंस एग्जामिनेशन के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए समय-समय पर आईबीपीएस के ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें. 

यह भी पढ़ें: कल जारी हो सकते हैं नीट पीजी परीक्षा के स्कोरकार्ड, काउंसलिंग को लेकर क्या है अपडेट? जानें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU में MBA से BCom (Hons) तक ऑनलाइन पढ़ाई का प्लान, घर बैठे मिलेगी डिग्री  
DU में MBA से BCom (Hons) तक ऑनलाइन पढ़ाई का प्लान, घर बैठे मिलेगी डिग्री  
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
NEET PG 2026: खुल गई करेक्शन विंडो, 28 जुलाई तक सुधार का मौका
NEET PG 2026: खुल गई करेक्शन विंडो, 28 जुलाई तक सुधार का मौका
UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त से होगी परीक्षा
UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त से होगी परीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget