एक्सप्लोरर

Success Story: स्लम में पैदा हुईं, 16 फैक्चर और सर्जरी के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, IAS बन हासिल किया मुकाम

IAS Ummul Kher: ये आईएएस उम्मुल खेर की कहानी है. जो झुग्गी में पलीं-बढ़ीं. उन्हें 16 फ्रैक्चर हुए और 8 सर्जरी करानी पड़ीं. फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और IAS बनकर नया मुकाम हासिल किया.

IAS Ummul Kher Success Story: आज हम एक ऐसी आईएएस की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितयों से लड़ते हुए आईएएस बनने तक का सफर तय किया. जी हां, हम बात कर रहे हैं IAS उम्मुल खेर की. जानकारी के अनुसार उनकी मां की मृत्यु के बाद, उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. उम्मुल की सौतेली मां को उनका स्कूल जाना पसंद नहीं था. उम्मुल अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ सकती थीं और इसलिए उन्होंने घर छोड़ दिया और अकेली रहने लगीं. 

राजस्थान के पाली की रहने वाली उम्मुल खेर बचपन से ही दिव्यांग थीं. उनके जीवन को लेकर उनके परिवार के लोग चिंतित थे कि वह अपनी स्कूली शिक्षा भी पूरी कर पाएंगी या नहीं, वहीं दृढ़निश्चयी उम्मुल ने सिविल सेवा जैसी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनकर दिखा दिया. 

फ्रैक्चर और सर्जरी से भरा जीवन

उम्मुल खेर राजस्थान के पाली में आर्थिक रूप से पिछड़े मारवाड़ी परिवार से आती हैं। वह बोन फ्रैजाइल डिसऑर्डर से पीड़ित हैं. इस विकार में शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. विकार के कारण उम्मुल की हड्डियां अक्सर टूट जाती थीं. उन्हें अपने जीवन में 16 फ्रैक्चर और आठ सर्जरी का सामना करना पड़ा. 

बचपन में घर तोड़ा गया था

उम्मुल के परिवार में उनके माता-पिता और तीन भाई-बहन हैं. जब वह बहुत छोटी थीं तब उनके पिता परिवार सहित दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित एक झुग्गी बस्ती में रहने लगे थे. उनके पिता कपड़े बेचते थे. फिर वहां की झुग्गियों को सरकार के आदेश पर गिरा दिया गया. उनके परिवार को शिफ्ट होना पड़ा और वे त्रिलोकपुरी के स्लम एरिया में रहने लगे. 
 
उम्मुल खेर के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी. परिवार का सपोर्ट करने और अपनी फीस का भरने के लिए, उन्होंने 7वीं कक्षा से ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया था. जब वह 9वीं कक्षा में थीं, तब उनकी मां की मौत हो गई. फिर उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली. उम्मुल की सौतेली मां को उनका स्कूल जाना पसंद नहीं था. उम्मुल अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ सकती थीं और इसलिए इन्होंने अपना घर छोड़ दिया और अकेली रहने लगीं. 

शुरू से एक होनहार रही हैं उम्मुल 

उम्मुल को 10वीं में 91 फीसदी और 12वीं में 90 फीसदी अंक मिले. उन्होंने गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक किया. फिर जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से एमए और एमफिल किया. 2014 में, उन्हें जापान के अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया था. उम्मुल इसके लिए चुनी जाने वाले चौथी भारतीय थीं. एमफिल के बाद उम्मुल ने जेआरएफ पास किया और यहीं से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई. 

खुद बनाई अपनी जिंदगी 

उम्मुल ने न केवल अपने जीवन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया, बल्कि अपने परिवार से भी अलग हो गई. उन्होंने अपनी राह खुद तय की और आईएएस बनकर सबके लिए मिसाल बनीं. उन्होंने  JRF के दौरान UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की और CSE 2016 परीक्षा में अपने पहले प्रयास में 420वीं रैंक हासिल की. 

ये भी पढ़ें-

UPSC Recruitment: यूपीएससी में 56 ड्रग इंस्पेक्टरों की होनी है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

DU Admissions 2022: सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने चुना BCom, देखें सभी आंकड़ें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को फिर मिला मौका, लगातार दूसरी बार संभालेंगे VC की जिम्मेदारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को फिर मिला मौका, लगातार दूसरी बार संभालेंगे VC की जिम्मेदारी
पंचायत सचिव बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कितनी मिलती है इनको सैलरी?
पंचायत सचिव बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कितनी मिलती है इनको सैलरी?
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget