एक्सप्लोरर

IAS Success Story: नौकरी के साथ ही यशिनी ने की UPSC की तैयारी, टाइम मैनेजमेंट और बेहतर रणनीति ने दिलाई सफलता

यशिनी नागराजन ने फुल टाइम जॉब के साथ यूपीएससी की तैयारी कर सफलता प्राप्त की. उन्हें यह सफलता चौथे प्रयास में मिली लेकिन उन्होंने कभी जॉब नहीं छोड़ी और लगातार मेहनत करती रहीं.

Success Story Of IAS Topper Yashni Nagrajan: किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का प्रबंधन बेहद जरूरी होता है. आज आपको यूपीएससी की परीक्षा में 57वीं रैंक लाने वाली यशिनी नागराजन की कहानी बताएंगे, जिन्होंने फुल टाइम जॉब के साथ यूपीएससी की तैयारी कर सफलता प्राप्त की. उन्हें यह सफलता चौथे प्रयास में मिली लेकिन उन्होंने कभी जॉब नहीं छोड़ी और लगातार मेहनत करती रहीं. उनके मुताबिक वे जॉब के अलावा हर दिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई के लिए निकालती थीं. वहीं वीकेंड्स पर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने की कोशिश करती थीं. चलिए उनकी प्रेरणादायक कहानी जान लेते हैं.

आरबीआई में करती थीं नौकरी
यशिनी पढ़ाई में हमेशा से काफी होशियार थीं और यही कारण है कि उनकी आरबीआई में नौकरी लग गई. हालांकि उनका सपना आईएएस अफसर बनने का था. इसके लिए वे लगातार मेहनत करती रहीं. उन्होंने फुल टाइम जॉब के साथ ही तैयारी करने के लिए रणनीति बनाई. अब सबसे बड़ी चुनौती उनके सामने तैयारी के लिए वक्त निकालने की थी. ऐसे में उन्होंने अपने टाइम मैनेजमेंट करके 4 से 5 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई के लिए निकाले. इस तरह वे लगातार तैयारी करती रहीं. उन्हें कई बार असफलता मिली लेकिन उससे घबराई नहीं और खुद को मोटिवेट रखकर यूपीएससी परीक्षा पास करने की ठान ली.

यहां देखें यशिनी का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

तीसरे प्रयास में परीक्षा पास की, लेकिन अच्छी रैंक नहीं मिली
यशिनी को तीसरी बार में यूपीएससी परीक्षा में सफलता मिल गई लेकिन उनकी रैंक 834 आई. इससे वे संतुष्ट नहीं हुईं क्योंकि उन्हें आईएएस अफसर ही बनना था. ऐसे में उन्होंने दोबारा प्रयास कर रैंक सुधारने का संकल्प लिया. उन्होंने पिछली बार की गलतियों को सुधारा और आगे बेहतर करते हुए ऑल इंडिया 57वीं रैंक प्राप्त की. इस तरह चौथी बार में उनका आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा हो गया. यशिनी कहती हैं कि अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो आपको लगातार मेहनत करनी होगी और अपनी रणनीति पर भी काफी फोकस करना होगा.

दूसरे कैंडिडेट्स को यशिनी नागराजन की सलाह
यशिनी यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने की सलाह देती हैं. वे कहती हैं कि यूपीएससी की तैयारी का बहुत सारा मैटेरियल आपको इंटरनेट पर फ्री में मिल जाएगा. आप अपनी रणनीति बेहतर बनाएं, टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें, सिलेबस को कई बार दोहराएं, अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन पर काम करें. वे कहती हैं कि इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. वे कहती हैं कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आप को सही दिशा में प्रयास करना चाहिए. अगर आप सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में मेहनत करेंगे तो सफलता जल्दी मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

IAS Success Story:असफलताएं नहीं तोड़ पाई मेघा की हिम्मत, तीसरे प्रयास में मिली कामयाबी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget