एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी में पहले प्रयास में हुईं फेल, दूसरे प्रयास में अच्छी रैंक नहीं मिली, आखिरकार तीसरे प्रयास में नम्रता बनीं आईएएस

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से निकलकर नम्रता ने पहले इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और उसके बाद यूपीएससी की तैयारी की. करीब 3 साल के सफर के बाद उनका सपना पूरा हो गया.

Success Story Of IAS Topper Namrata Jain: आज आपको साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वाली नम्रता जैन की कहानी बताएंगे, जिन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली. दूसरे प्रयास में भी नम्रता इस परीक्षा को पास कर चुकी थीं, लेकिन उनकी रैंक 99 आई थी, जिसकी वजह से उनका चयन आईपीएस सेवा के लिए किया गया. नम्रता का सपना आईएएस अफसर बनने का था. ऐसे में उन्होंने तीसरा प्रयास किया और इस बार ऑल इंडिया रैंक 12 प्राप्त कर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया. 

इंजीनियरिंग के बाद की तैयारी 

नम्रता मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली हैं. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया. पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपनी असफलता से सीख ली और दूसरा प्रयास बेहतर तरीके से किया. इस बार उन्हें सफलता मिल गई लेकिन मन मुताबिक रैंक नहीं मिली. आखिरकर तीसरे प्रयास में उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया.

पूरी तरह तैयारी में जुटें 

नम्रता का मानना है कि अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर नहीं है, तो आपको नौकरी के बजाय यूपीएससी की तैयारी पर पूरी तरह फोकस करना चाहिए. वे कहती हैं कि यह ऐसी परीक्षा है, जहां आप समर्पण और लगातार मेहनत से ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं. तैयारी के दौरान सेल्फ कॉन्फिडेंस होना बहुत जरूरी है. ऐसे में अच्छा सीरियल बनाएं और अपनी तैयारी में जुट जाएं. 

यहां देखें नम्रता का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को नम्रता की सलाह 

नम्रता का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको धैर्य के साथ लगातार मेहनत करने की जरूरत होती है. अगर आप सकारात्मक रवैया के साथ इस परीक्षा की तैयारी करेंगे तो आप बेहतर तरीके से परफॉर्म कर पाएंगे. वे कहती हैं कि यहां आपको सफलता मिलेगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. लगातार मेहनत करने पर आपको यहां सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: आईआईटी से ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी, दो बार हुए फेल, फिर लगातार तीन बार परीक्षा पास कर वरुण बने आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget