एक्सप्लोरर

IAS Success Story: असफलताओं के आगे नहीं टेके घुटने और छठवें प्रयास में आईएएस अफसर बनीं नूपुर गोयल

कई लोग यूपीएससी में असफलता मिलने से निराश हो जाते हैं. ऐसे में जो लोग धैर्य तैयारी करते रहते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है. ऐसी ही कहानी नूपुर गोयल की है.

Success Story Of IAS Topper Nupur Goel: यूपीएससी के सफर में किसी को जल्दी सफलता मिल जाती है, तो किसी को इसमें काफी वक्त लग जाता है.  आज आपको दिल्ली की रहने वाली नूपुर गोयल की कहानी बताएंगे, जिन्हें यूपीएससी में सफलता मिलने में 6 साल का वक्त लग गया. इस सफर के दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया और उनका डटकर मुकाबला किया. रिश्तेदारों ने उनको ताने भी मारे, लेकिन परिवार वालों का सपोर्ट मिला और इससे उन्हें मोटिवेशन मिला. आखिरकार उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और सफलता प्राप्त कर ली.

कैसा रहा शुरुआती सफर 

नूपुर गोयल मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और वे पढ़ाई में काफी होशियार थीं. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने दिल्ली के टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. उसके बाद उन्होंने इग्नू से मास्टर डिग्री हासिल की. उनका हमेशा से ही यूपीएससी में जाने का सपना था और इसके लिए वे काफी लंबे समय से तैयारी कर रही थीं. कई बार वे असफल हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार अपना सपना पूरा किया.

परिवार का मिला समर्थन 

जब यूपीएससी में कई बार असफलता मिली तो लोगों ने ताने मारने शुरू कर दिए. हालांकि इस दौरान उनके परिवार के लोगों ने सहयोग किया और उन्हें आगे तैयारी करने के लिए मोटिवेट किया. नूपुर कहती हैं कि यूपीएससी का सपना सिर्फ कैंडिडेट का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का होता है. ऐसे में जितना मजबूत आपका सपोर्ट सिस्टम होगा, उतनी ही आपकी सफलता के चांस बढ़ जाएंगे.

यहां देखें नूपुर गोयल का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को नूपुर की सलाह 

नूपुर गोयल कहते हैं कि यूपीएससी में जाने से पहले यह तय करें कि आपको इस क्षेत्र में क्यों जाना है. अपनी वजह को लिखकर अपनी टेबल पर टांग लें. जब भी आप अपनी वजह को देखेंगे तो उससे मोटिवेशन मिलेगा. नूपुर कहती हैं कि कभी भी आपको असफलताओं से नहीं घबराना चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए. आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा तो आप और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे. आप यूपीएससी की तैयारी के लिए रणनीति बनाएं और उसमें जुट जाएं. जब भी आपको सफलता मिले तो उसके बाद यह जरूर देखें कि कोई कमी कहां रह गई. दूसरे प्रयास में अपनी कमियों को सुधारें और बेहतर करें.

यह भी पढ़ें

IAS Success Story: जिंदगी की एक घटना ने धीरज को डॉक्टर से आईएएस बनने को किया मजबूर, बेहद दिलचस्प है इनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
BPSC Exam Calendar 2026 : BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget