एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी मेंस परीक्षा से पहले हुआ डेंगू, ICU में भर्ती होने के बावजूद नवजीवन ने जारी रखी पढ़ाई और पहली बार में मिली सफलता

कुछ लोगों को यूपीएससी परीक्षा पास करने का ऐसा जुनून होता है कि उनके सामने आने वाली चुनौतियां बौनी साबित हो जाती हैं. ऐसी ही कहानी महाराष्ट्र के नवजीवन पवार की है.

Success Story Of IAS Topper Nav Jeevan Pawar: आज आपको साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वाले नवजीवन पवार की कहानी बताएंगे, जिन्होंने इस सफर में आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना किया और आखिरकार सफलता प्राप्त की. उनकी कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है. मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले नवजीवन पवार ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया. उनका यूपीएससी का सफर बहुत लंबा नहीं रहा लेकिन इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया. एक बार तो उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी नहीं रोकी.

यूपीएससी की तैयारी के लिए पहुंचे दिल्ली

नवजीवन का जन्म महाराष्ट्र के गांव में हुआ था और उनके पिता किसान थे. उनका बचपन बेहद परेशानियों के बीच गुजरा. वे पढ़ाई में काफी होशियार थे, इसलिए उनके परिवार वालों ने यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली भेजने का फैसला किया. हालांकि दिल्ली में कोचिंग के दौरान एक दिन उनकी तबीयत खराब हो गई. जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उन्हें डेंगू हो गया है. ऐसे में परिवार वालों ने उन्हें अपने पास बुला लिया. यहां नवजीवन को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया.

अस्पताल में ही शुरू कर दी तैयारी

जब नवजीवन को डेंगू हुआ, तब वह यूपीएससी की प्री-परीक्षा पास कर चुके थे और मेंस की परीक्षा में महज एक महीना बाकी था. ऐसे में उन्हें हॉस्पिटल में लंबा वक्त गुजारना पड़ा. इस दौरान नवजीवन को अपनी तबीयत से ज्यादा यूपीएससी की परीक्षा की चिंता थी. इतना ही नहीं, उन्होंने आईसीयू में ही पढ़ाई शुरू कर दी. यह देखकर उनका इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए. हालांकि नवजीवन ठान चुके थे कि परिस्थितियां जो भी हों, उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में पास होकर खुद को साबित करना है. अस्पताल से वापस आने के बाद उन्होंने पूरी जान लगाकर तैयारी की. उनकी किस्मत ने भी साथ दिया और पहले ही प्रयास में वह सफल हो गए.

यहां देखें नवजीवन का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को नवजीवन की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को नवजीवन लगातार मेहनत करने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि इस सफर में आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिससे आपको लड़कर जीतना है. कई लोग आपको डिमोटिवेट करने की कोशिश करेंगे लेकिन उन पर ध्यान न देकर आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना है. वे कहते हैं कि अगर आपने यूपीएससी में आने का फैसला किया है तो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी जान लगा दें. अगर आप सही रणनीति के साथ ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद मिली अच्छी नौकरी, लेकिन विशाखा ने चुना UPSC का रास्ता और तीसरे प्रयास में हुईं सफल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
NEET-JEE फ्री कोचिंग का प्लान,  2 अक्टूबर से शुरू हो सकती है योजना   
Courses After Retirement: रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
रिटायरमेंट के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, होगी तगड़ी इनकम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget