एक्सप्लोरर

IAS Success Story: ग्रेजुएशन तक पढ़ाई में एवरेज रहने वाले Junaid Ahmad कैसे बने UPSC टॉपर? जानें उनकी सफलता का राज

Junaid Ahmad Success Story: जुनैद अहमद ने धैर्य और कड़ी मेहनत की बदौलत सिविल सेवा (Civil Services) का सपना लंबे संघर्ष के बाद पूरा कर लिया.

Success Story Of IAS Topper Junaid Ahmad: अगर आप यूपीएससी (UPSC) में कड़ी मेहनत की बदौलत सफलता प्राप्त करने की ठान लें तो आप अपनी मंजिल तक जरूर पहुंच सकते हैं. आज आपको आईएएस अफसर जुनैद अहमद (IAS Junaid Ahmad) की कहानी बताएंगे, जिन्होंने सालों संघर्ष करने के बाद सिविल सेवा का सपना पूरा कर लिया. आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्रेजुएशन तक जुनैद एक एवरेज स्टूडेंट रहे, लेकिन फिर उन्होंने कड़ी मेहनत की और सफलता प्राप्त करके नए आयाम स्थापित कर दिए.

ग्रेजुएशन तक पढ़ाई को लेकर नहीं थे गंभीर
जुनैद अहमद उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक कस्बे के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की. इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन तक उनका पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता था और उनके नंबर हमेशा 60% के आसपास आते थे. हालांकि ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने की ठानी और जामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग ज्वॉइन कर ली. यहां से उनकी किस्मत बदल गई और वे बेहद गंभीर होकर तैयारी में जुट गए.

पांचवें प्रयास में मिली सफलता
यूपीएससी की तैयारी के दौरान जुनैद अहमद का धैर्य काबिले तारीफ रहा. शुरुआती 3 प्रयासों में उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे. चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली लेकिन उनकी ऑल इंडिया रैंक 352 रही. इस रैंक के आधार पर उन्हें आईएएस सेवा नहीं मिली. ऐसे में उन्होंने एक और प्रयास किया और साल 2019 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई. इस तरह करीब 7 साल की मेहनत के बाद उन्हें मन मुताबिक आईएएस सेवा मिल गई. 

यहां देखें जुनैद अहमद का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को जुनैद की सलाह
जुनैद का मानना है कि सभी लोगों को यूपीएससी की तैयारी करते वक्त आशावादी नजरिया रखना चाहिए. कई बार सिविल सेवा का सफर काफी लंबा हो जाता है, लेकिन हमें धैर्य के साथ लगातार मेहनत करने की जरूरत होती है. आप ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करें और तनाव बिल्कुल न लें. लगातार मेहनत करने पर आपको यहां सफलता जरूर मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ेंःIAS Success Story: यूपीएससी के लिए सबसे पहले बेस किया मजबूत, फिर इस तरह Prerna Singh बनीं आईएएस अफसर

KEAM 2021 Result: केरल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget