एक्सप्लोरर

IAS Success Story: फरमान अहमद को पांच बार मिली असफलता, लेकिन कड़ी मेहनत से आईएएस बनने का सपना किया पूरा

धैर्य और कड़ी मेहनत करके व्यक्ति अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकता है. असफलताओं से कभी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेनी चाहिए. यूपीएससी के सफर में सकारात्मकता जरूरी है.

Success Story Of IAS Topper Farman Ahmad Khan: कड़ी मेहनत, धैर्य और सकारात्मकता सफलता के प्राप्त करने के तीन महत्वपूर्ण पहलू हैं. जो व्यक्ति इन तीनों पहलुओं पर खरा उतरता है उसे सफलता जरूर मिलती है. आज आपको यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले फरमान अहमद खान के लंबे संघर्ष के बारे में बताएंगे. उन्हें यूपीएससी में 5 बार असफलता मिली, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. आखिरकार अगले प्रयास में बोले सफलता मिल गई. फरमान को अपना सपना साकार करने में 7 साल का लंबा वक्त लगा. इस दौरान उन्होंने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन सपना सच करने का हौसला बनाए रखा.

ऐसे हुई थी सफर की शुरुआत

फरमान अहमद खान का सपना हमेशा से आईएएस अफसर बनने का था. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने जामिया कोचिंग ज्वाइन कर ली. वे ठान चुके थे कि उन्हें यहां से सफलता प्राप्त करके ही वापस जाना है. इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई की रणनीति तैयार की और उसमें जुट गए.

5 बार असफलता के बावजूद उम्मीद बनाए रखी 

फरमान अहमद को यूपीएससी परीक्षा में लगातार पांच बार असफलता मिली. हर बार वे पिछली गलतियों से सीख कर परीक्षा देने जाते, लेकिन गलती फिर भी रह जाती. हालांकि में निराश नहीं हुए और अपने लक्ष्य को लेकर सकारात्मक रहे. उन्हें यूपीएससी परीक्षा में छठवें प्रयास में सफलता मिल गई. उनका यूपीएससी का सफर करीब 7 साल का रहा. इसमें कई उतार-चढ़ाव आए और उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा. आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई.

यहां देखें फरमान अहमद का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को फरमान अहमद की सलाह

फरमान का मानना है कि जब हमें असफलता मिलती है तो उसके पीछे कोई ना कोई गलती जरूर होती है. हमें हर बार उन गलतियों को सुधार कर ज्यादा मेहनत करनी चाहिए ताकि अच्छा परिणाम मिले. जब यूपीएससी में कैंडिडेट्स को असफलता मिलती है तो वह घबरा जाते हैं. कई लोग बीच में ही अपना सफर छोड़कर चले जाते हैं. हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए. हमें सकारात्मक रहकर लगातार मेहनत करनी चाहिए ताकि सफलता मिल सके. वे कहते हैं कि हर व्यक्ति को अपनी अलग रणनीति बनानी चाहिए. टॉपर्स को कॉपी करने से आप सफल नहीं हो सकते. आपको अपने हिसाब से अपनी रणनीति बनानी चाहिए.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget