एक्सप्लोरर

IAS Success Story: सही ऑप्शनल विषय न चुनने की वजह से हुए असफल, आखिरकार वर्जीत वालिया ऐसे बने आईएएस

जानकार हमेशा कहते हैं कि यूपीएससी के लिए हर कैंडिडेट को ऑप्शनल सब्जेक्ट काफी सोच समझकर चुनना चाहिए. यह सफलता में अहम भूमिका निभाता है.

Success Story Of IAS Topper Varjeet Walia: यूपीएससी की तैयारी करते वक्त सबसे पहले लोगों को अपना सिलेबस देखने के बाद ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनना चाहिए. यह सब्जेक्ट आपका स्कोर अच्छा बनाने और सफलता दिलाने के लिए काफी जरूरी होता है. ऐसे में इसे काफी गंभीरता के साथ लेना चाहिए. आज आपको आईएएस अफसर बनने वाले वर्जीत वालिया की कहानी बताएंगे, जिन्हें सही ऑप्शनल न चुनने की वजह से पहले प्रयास में असफलता का सामना करना पड़ा. हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी गलती सुधारी और ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया. 

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर 
वर्जीत वालिया का यूपीएससी का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा. शुरुआती दो प्रयासों में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा. पहले प्रयास के बाद उन्होंने ऑप्शनल बदला, लेकिन कुछ गलतियों के कारण दूसरे प्रयास में वे सफलता के बेहद करीब जाकर चूक गए. ऐसे में उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली, लेकिन रैंक 577 आई. इस रैंक से वर्जीत संतुष्ट नहीं हुए. वे आईएएस बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एक और प्रयास किया. इस बार उनकी रणनीति काफी कारगर रही और उन्होंने लक्ष्य हासिल कर लिया. 


तैयारी में जल्दबाजी न करें
वर्जीत ने कैमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया था. उन्होंने डिग्री पूरी होने के बाद करीब डेढ़ साल तक लगातार तैयारी की और फिर सिविल सर्विस की परीक्षा में शामिल हुए. वे कहते हैं कि तैयारी के लिए आप कभी जल्दबाजी न करें. आप धीरे-धीरे और गहराई के साथ हर विषय को पढ़ें, ताकि उसे जल्दी न भूलें. अगर आप धैर्य के साथ लगातार मेहनत करते रहेंगे, तो आपकी तैयारी ज्यादा बेहतर हो जाएगी. 


यहां देखें वर्जीत वालिया का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू 


अन्य लोगों को वर्जीत वालिया की सलाह
वर्जीत यूपीएससी में सफलता पाने के लिए तीन बातों को काफी महत्व देते हैं- पहला कड़ी मेहनत, दूसरा धैर्य और तीसरा निरंतरता. वे कहते हैं कि अगर आप इन तीन बातों को अपने दिमाग में बैठा लेंगे, तो आप आसानी से सफलता हासिल कर सकते हैं. वे कहते हैं कि यहां सफलता मिलने में सालों का वक्त लग जाता है, ऐसे में धैर्य नहीं खोना चाहिए और सकारात्मक रहना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः Railway Group D Recruitment 2021: इंडियन रेलवे ने ग्रुप डी की निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget