एक्सप्लोरर

IAS Success Story: गरीबी और तमाम चुनौतियों का सामना कर नूरुल ने ऐसे पास की UPSC परीक्षा

एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पिता को उनकी फीस भरने के लिये जमीन तक बेचनी पड़ी. वह आज अपनी लगन और मेहनत के दम पर आईपीएस ऑफिसर बन गए हैं.

Success Story Of IAS Topper Noorul Hasan: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रहने वाले नूरुल हसन ने तमाम कठिनाइयों और परेशानियों के बावजूद हार नहीं मानी. नूरुल हसन ने गरीबी और तमाम चुनौतियां का सामना किया लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने यूपीएससी में टॉप कर आखिरकार अपने सपने को साकार किया. एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पिता को उनकी फीस भरने के लिये जमीन तक बेचनी पड़ी. वह आज अपनी लगन और मेहनत के दम पर आईपीएस ऑफिसर बन गए हैं. चलिए जानते हैं उनके सफर के बारे में... 

इंग्लिश सुधारने पर किया काम
नूरुल बताते हैं कि उन्होंने जिस स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की उसकी हालत काफी खराब थी. बारिश के दौरान स्कूल की छत से पानी टपकता था. फिर भी वह पढ़ाई किया करते थे. उन्होंने स्कूल के टीचर्स का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने ऐसे हालात के बावजूद उन्हें पढ़ाया. उन्होंने कक्षा 5 में एबीसीडी सीखी थी. 12वीं तक उनकी इंग्लिश काफी कमजोर थी. जिसके बाद उन्होंने इंग्लिश पर काम किया.

कॉलेज ने बदली जिंदगी
नूरुल ने 12वीं क्लास पूरी करने के बाद बीटेक के एंट्रेंस एग्जाम की कोचिंग लेने का फैसला किया. ऐसे में उनके पिता ने भी उनका समर्थन किया और उनकी कोचिंग के लिये गांव की जमीन बेच दी. हालांकि कोचिंग के बाद उनका सिलेक्शन आईआईटी में नहीं हो पाया. लेकिन उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की परीक्षा पास कर ली. यहां से उन्होंने बीटेक किया. यहीं से उन्हें यूपीएससी के बारे में ख्याल आया.

बीटेक के बाद की नौकरी
नुरूल को बीटेक करने के बाद नौकरी मिल गई. इसी जॉब के दौरान ही उन्होंने भाभा में भी इंटरव्यू दिया, जहां उनका सिलेक्शन हो गया. नुरूल क्लास वन ऑफिसर बन गए थे. इन सब चीजों के बावजूद उनके दिमाग में यूपीएससी घूम रहा था. नुरूल ने जॉब के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने इसके लिये जमकर तैयारी की. इस दौरान वह एक बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गए. लेकिन सेलेक्ट नहीं हो पाए. हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सफलता हासिल की.

यहां देखें नुरूल हसन द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

नुरूल की छात्रों को सलाह 
नुरूल  कहते हैं कि हर किसी को पूरी मेहनत और मन लगाकर तैयारी करनी चाहिए. आप की शिक्षा किसी भी मीडियम से हुई हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. आप कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget