एक्सप्लोरर

IAS Success Story: सही रणनीति बनाकर विजय ने ऐसे कॉन्स्टेबल से यूपीएससी तक का सफर किया तय

विजय सिंह ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनकर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनका सपना यूपीएससी परीक्षा पास करना था. उन्होंने नौकरी के साथ तैयारी कर सफलता पाई.

Success Story Of IAS Topper Vijay Singh Gurjar: अगर कोई जिंदगी में कुछ हासिल करने की ठान ले तो उसे कोई भी परिस्थिति रोक नहीं सकती. आज आपको राजस्थान के विजय सिंह गुर्जर की कहानी बताएंगे, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल से की थी, लेकिन लगन और मेहनत के दम पर यूपीएससी की परीक्षा पास कर अपना सपना साकार किया. उनकी कहानी बेहद फिल्मी लगती है, लेकिन उन्होंने अपनी सफलता के सफर में काफी मुश्किलों का सामना किया. कई बार असफलता भी मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. एक बार तो वे इंटरव्यू तक पहुंचकर चयनित नहीं हो पाए, इसके बावजूद वे निराश नहीं हुए. आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया.

गरीबी में बीता था बचपन

राजस्थान के छोटे से गांव में विजय का जन्म हुआ था. उनके पिता किसान और माता ग्रहणी थीं. उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. वे खेती के कामों में अपने पिता का हाथ बंटाते थे. उनकी शुरुआती शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई. उन्होंने हिंदी मीडियम में 12वीं तक की पढ़ाई की और इसके बाद संस्कृत से ग्रेजुएशन की. इसी दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस में भर्ती की परीक्षा दी और वे पास होकर कॉन्स्टेबल बन गए. इसके बाद उन्हें कई सरकारी नौकरियां मिलीं, लेकिन उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करके ही दम लिया.

कॉन्स्टेबल से यूपीएससी तक का सफर

विजय के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए उन्होंने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी ज्वॉइन कर ली. हालांकि वे यूपीएससी की परीक्षा पास करने की ठान चुके थे. इसलिए उन्होंने नौकरी के साथ ही तैयारी शुरू कर दी. इसी दौरान उन्होंने पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा दी और वे पास होकर ऐसा ही बन गए. इसके बाद उन्होंने एसएससी की परीक्षा दी और इसमें पास होकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी करने लगे. इसके बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी. आखिरकार विजय सिंह गुर्जर को 2017 में सफलता मिल ही गई.

देखें विजय सिंह का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को विजय की सलाह

विजय का मानना है कि अगर आप पूरी इमानदारी और मेहनत से यूपीएससी की तैयारी करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी. वे कहते हैं, "अगर मैं यूपीएससी की परीक्षा पास कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है. आपकी भाषा जो भी है या आपका बैकग्राउंड जो भी रहा है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. आप अगर सही इरादे और रणनीति के साथ तैयारी करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी." विजय ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर में उनके नंबर 55% ही थे, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने अपने सपने को पूरा कर लिया. ऐसे में अगर आप मेहनत और लगन से तैयारी करेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nurse recruitment 2026: नर्स के 312 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
नर्स के 312 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CJP प्रोटेस्ट से वायरल इरफान, कितने पढ़े-लिखे हैं?
CJP प्रोटेस्ट से वायरल इरफान, कितने पढ़े-लिखे हैं?
Government Jobs 2026 : इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी
इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में बहस, पुराने कानून और नए बिल में कितना अंतर? 
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में बहस, पुराने कानून और नए बिल में कितना अंतर? 

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget