एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के दौरान आया यूपीएससी का ख्याल, फिर इस तरह अनिल ने किया अपना सपना पूरा

यूपीएससी की परीक्षा में लगातार असफलता मिलने के बाद कई लोग निराश होकर यह सफर खत्म कर देते हैं. वहीं जो लोग धैर्य रखकर लगातार मेहनत करते रहते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है.

Success Story Of IAS Topper Anil Rathore: कई लोगों का यूपीएससी का सफर काफी जल्दी तय हो जाता है, तो कुछ लोगों को कई साल लग जाते हैं. आज आपको मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव के रहने वाले अनिल राठौर की कहानी बताएंगे, जिन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान यूपीएससी में जाने का ख्याल आया. इसके लिए उन्होंने तैयारी की और तीन बार उन्हें असफलता मिली. हालांकि वे निराश नहीं हुए और अपनी मेहनत करते रहे. चौथे प्रयास में उनकी 569 रैंक आई जिससे वे संतुष्ट नहीं हुए और अगले प्रयास में उन्होंने 81वीं रैंक लाकर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया. असफलता मिलने के बाद उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन वे आईएएस बनने की ठान चुके थे. ऐसे में उन्होंने खुद को मोटिवेट रखा और तैयारी करते रहे. आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई.

शुरुआती शिक्षा हिंदी मीडियम से हुई

अनिल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव के रहने वाले हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा हिंदी मीडियम से हुई. पांचवी क्लास के बाद उन्होंने बोर्ड बदला और इंटरमीडिएट तक मन लगाकर पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम दिया, जिसमें बहुत अच्छी रेंक न आने की वजह से उन्होंने एक प्राइवेट संस्थान में इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया. इंजीनियरिंग के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी में जाने का मन बनाया. अनिल का मानना है कि इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के बाद उनकी जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव आए. यहां उनकी सबसे ज्यादा ग्रोथ हुई और यहीं से उन्होंने आईएएस बनने का सपना देखा.

कई बार असफलता से लगा झटका

अनिल को यूपीएससी परीक्षा में लगातार तीन बार असफलता मिली. इसके बाद उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जहां वे खुद को डिप्रैस महसूस करने लगे. उन्हें लगने लगा कि वह यूपीएससी परीक्षा पास कर भी पाएंगे या नहीं. हालांकि इन सब बातों को दरकिनार कर उन्होंने खुद को सकारात्मक रखा और तैयारी जारी रखी. उन्होंने पिछली परीक्षाओं में मिली असफलता से सीख लेकर अपनी कमियों को दूर किया. इस तरह उन्होंने तैयारी जारी रखी और सफलता प्राप्त की.

यहां देखें अनिल राठौर का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को अनिल की सलाह

अनिल राठौर का मानना है कि अगर आपको यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी है तो अच्छे से तैयारी करनी होगी. आपको सही रणनीति बनाकर मेहनत करनी होगी. वे कहते हैं कि यह एक ऐसी परीक्षा है जहां आपको कई बार असफलता मिल सकती है, लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है. इस परीक्षा को पास करने के लिए आंसर राइटिंग बेहद जरूरी है. अगर आपको असफलता मिले तो उससे घबराएं नहीं और पिछली कमियों को सुधार कर अगला प्रयास और बेहतर तरीके से करें. अगर आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़ें

IAS Success Story: असफलताओं के आगे नहीं टेके घुटने और छठवें प्रयास में आईएएस अफसर बनीं नूपुर गोयल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 
राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 
दिल्ली में खुली 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाली लाइब्रेरी, फ्री Wifi का भी मिलेगा मजा
दिल्ली में खुली 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाली लाइब्रेरी, फ्री Wifi का भी मिलेगा मजा
Indian Army Agniveer result 2026 : भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट घोषित, ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड
भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट घोषित, ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड
DRDO Paid Internship 2026 : DRDO ने शुरू किया पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम, 15 जुलाई तक करें आवेदन
DRDO ने शुरू किया पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम, 15 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget