एक्सप्लोरर

IAS Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर ऐश्वर्या ने दूसरे प्रयास में पास की UPSC की परीक्षा, प्रेरणादायक है उनकी कहानी

यूपीएससी का अनुभव हर किसी शख्स के लिए अलग होता है. किसी को यहां जल्दी सफलता मिल जाती है तो कई लोगों को सफलता मिलने में लंबा वक्त लगता है.

Success Story Of IAS Topper Aishwarya Sharma: अक्सर लोगों को लगता है कि यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए कोचिंग करना काफी जरूरी होता है, लेकिन भोपाल की रहने वाली ऐश्वर्या शर्मा ने सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी की परीक्षा को दूसरे प्रयास में पास कर लिया. खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री खत्म होने के तुरंत बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की और महज कुछ महीने की तैयारी के बाद प्री-परीक्षा पास कर ली. हालांकि मेंस में जाकर अटक गईं और पहली बार में उन्हें असफलता मिली. दूसरी बार उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और 168 रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

ऐश्वर्या का यूपीएससी का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा और उन्हें दूसरे प्रयास में सफलता मिल गई. खास बात यह रही कि ऐश्वर्या ने यूपीएससी की तैयारी के लिए किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली और सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया. उन्हें मालूम था कि अगर यूपीएससी की परीक्षा में पास होना है तो सेल्फ स्टडी पर पूरी तरह फोकस करना होगा. पहली बार में कुछ गलतियों के कारण उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने अपनी गलतियों को पहचानकर सुधारा और बेहतर प्रयास के साथ दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुईं.

सीमित किताबों के साथ करें तैयारी

ऐश्वर्या का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी के लिए आपके पास सीमित किताबें होनी चाहिए. इससे आपको सिलेबस कवर होने के बाद रिवीजन का समय मिल जाता है. जब आप बार-बार किताबों का रिवीजन करेंगे तो आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और इसका फायदा आपको परीक्षा में जरूर मिलेगा. इसके अलावा टेस्ट सीरीज भी आपके परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. वे कहती हैं कि कोई भी टेस्ट सीरीज हल करने के बाद आप उसका एनालिसिस जरूर करें.

यहां देखें ऐश्वर्या का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को ऐश्वर्या की सलाह

ऐश्वर्या का मानना है कि यूपीएससी में ऑप्शनल सब्जेक्ट वही चुनना चाहिए जिसमें आपका मन लगता है. उन्होंने इंजीनियरिंग का बैकग्राउंड होने के बावजूद इकोनॉमिक्स को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट बनाया और सफलता प्राप्त करके खुद को साबित भी किया. उनके मुताबिक टाइम मैनेजमेंट, आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस और अच्छा शेड्यूल भी यूपीएससी की तैयारी के लिए काफी जरूरी होता है. वह कहती हैं कि अपने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पेपर देने जाएं तो आप बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे.

IAS Success Story: यूपीएससी में पांच बार हुए फेल, हार नहीं मानी और छठवें प्रयास में सौरभ बने आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget